फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Even after five years of the start of the link road, the chowk was not built at the Rawaldhi crossroads

लिंक मार्ग शुरू होने के पांच साल बाद भी रावलधी चौराहे पर नहीं बना चौक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Even after five years of the start of the link road, the chowk was not built at the Rawaldhi crossroads
रावलधी चौराहे पर जर्जर सड़क। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग शुरू हुए पांच साल हो चुके हैं और ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के बाद भी रावलधी चौराहे पर पीडब्ल्यूडी ने चौक नहीं बनवाया है। चौक की कमी के चलते यहां ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहती है जबकि यहां हादसे भी हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार पांच साल में यहां 20 से अधिक हादसे हो चुके हैं जबकि दिन में यहां 20 से अधिक बार जाम लगता है। दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी ने अब तक यहां चौक बनवाने का प्रपोजल तक तैयार नहीं किया है।
विज्ञापन

रावलधी चौराहे पर चौक का निर्माण न होने से यहां हादसे हो रहे हैं। यहां से प्रतिदिन आठ हजार से अधिक भारी वाहन गुजरते हैं और कई दफा वाहन चालकों की जल्दबाजी उनकी जान पर भारी पड़ चुकी है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि रावलधी चौराहे पर सड़क जर्जर हो चुकी है और यहां गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस लिंक रोड पर से दिल्ली, रोहतक, दादरी, लोहारु व भिवानी की तरफ जाने वाले वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा जिले के सभी क्रशर जोन से निकलने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग के जरिये पानीपत, दिल्ली और गुरुग्राम जाते हैं। यहां पर चौक निर्माण के अलावा ट्रैफिक लाइटों की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण वाहन चालक अपनी मनमर्जी के हिसाब से जल्दबाजी में रास्ता क्रॉस करने की कोशिश करते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यहां पर शाम के समय वाहनों की संख्या काफी हो जाती है। जिसके कारण यहां पर लंबा जाम लग जाता है। अगर यहां पर ट्रैफिक लाइटें या चौराहे की व्यवस्था हो तो ऐसी समस्या से निजात पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले: जल्द से जल्द हो चौक का निर्माण
चौराहे पर चौक का निर्माण नहीं होने के कारण यहां पर वाहन चालक अपनी मर्जी से किसी भी साइड से वाहन को लेकर निकलने का प्रयास करते हैं, जिसके कारण कई बार यहां पर सड़क दुर्घटना घटित हो चुकी हैं। विभाग को जल्द से जल्द चौराहा बनाना चाहिए।
-प्रविंद्र, दुकानदार
चौराहे पर सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है और गहरे गड्ढे बने हुए हैं। अक्सर यहां जाम की स्थिति रहती है जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानियां होती हैं। जर्जर सड़क पर दिनभर धूल उड़ती रहती है जिससे स्थानीय दुकानदार भी परेशान हैं।
-पालेराम, स्थानीय निवासी
जाम लग जाने के कारण कई बार आपातकालीन वाहन यहां पर फंस जाते हैं जिसके कारण मरीज के साथ कुछ भी अप्रिय हो सकता है। जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को कोई न कोई कदम जल्द उठाना चाहिए। यहां चौराहे का निर्माण बेहद जरूरी है।

-रोजदीन, दुकानदार
सड़क की हालत जर्जर होने के कारण यहां पर दिन में धूल उड़ती है जिसके कारण दुुकानदारों को सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सारा दिन धूल में रहने से दमा जैसी बीमारी होने का डर सताता रहता है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए।
-लक्ष्मीनारायण, दुकानदार
फिलहाल रावलधी चौराहे पर चौक निर्माण की कोई योजना तैयार नहीं की गई है। अगर ऐसा है तो हम जल्द कोई सकारात्मक कदम उठाएंगे।
-कृष्ण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

चौक की कमी के चलते रावलधी चौराहे से बेरततीब ढंग से गुजरते वाहन।

चौक की कमी के चलते रावलधी चौराहे से बेरततीब ढंग से गुजरते वाहन।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed