{"_id":"6466678ad7a557ae620612a8","slug":"even-after-24-hours-the-drainage-of-water-did-not-happen-people-faced-trouble-charkhidadri-news-c-21-1-136769-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 24 घंटे बाद भी नहीं हुई पानी की निकासी, लोगों ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 24 घंटे बाद भी नहीं हुई पानी की निकासी, लोगों ने झेली परेशानी
Thu, 18 May 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 18 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। मौसम में परिवर्तन आने से बुधवार शाम हुई बारिश का पानी की कई स्थानों से 24 घंटे बाद भी निकासी नहीं हो पाई। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वीरवार को बाजार के दुकानदारों और वार्डों के लोगों ने जलभराव की समस्या को लेकर रोष जताया। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए और जिला प्रशासन से पानी निकासी कराने की मांग की।
बता दें कि बुधवार शाम जिले में झमाझम बारिश हुई। इसके चलते शहर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। सड़कों और वार्डों की गलियों में पानी भरा रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुई। खासकर बाजार में पानी भरने के कारण ग्राहकी भी प्रभावित रही। हालांकि विभाग की ओर से वीरवार दोपहर बाद पानी निकासी कवायद शुरू की गई और शाम तक कई जगहों से पानी की निकासी की गई। बावजूद इसके कई स्थानों पर जलभराव की समस्या बरकरार रही और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वीरवार सुबह की बात करे तो मुख्य काठमंडी रोड, लाला लाजपतराय चौक, बस स्टैंड के पीछे स्थित कॉलोनी, शहीद भगत सिंह मार्केट, जांगड़ा मार्केट, नगर परिषद कार्यालय परिसर आदि अनेक स्थानों पर जलभराव रहा। जलभराव का असर दुकानदारी पर भी पड़ा। वहीं, 24 घंटे बाद भी पानी की निकासी न होने पर लोगों ने रोष जताया।
विज्ञापन
- दुकानदार बोले : ग्राहकी रही प्रभावित, कारोबार पर काफी असर
जांगड़ा मार्केट के दुकानदार राजकुमार, प्रवीन कुमार, सुनील व राजेश आदि ने बताया कि हर बार बारिश आने पर उनकी मार्केट पानी से लबालब हो जाती है। दुकानों के सामने जलभराव होने के कारण मार्केट में ग्राहकों का आना बंद हो जाता है। ऐसे में उनका कारोबार आधे से भी कम हो जाता है। प्रशासन को चाहिए कि वो जलभराव वाली सभी मार्केट में पानी निकासी के स्थायी प्रबंध कर दुकानदारों को राहत देने का कार्य करे।
वार्डवासी बोले : घरों से बाहर निकलना हो गया है दूभर
वार्ड 17 निवासी महिला बीरमती देवी, कमला, सरोजबाला, रोशनी देवी आदी ने बताया कि गली में जलभराव होने के कारण छोटे बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। जलभराव होने के कारण दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। हल्की सी बारिश में ही गली में जलभराव हो जाता है।
सभी प्वाइंटों पर पानी निकासी के लिए मोटरें चालू हैं। शहर के ज्यादातर हिस्सों से बारिश का पानी निकाल दिया गया है। अगर कहीं पानी निकासी नहीं हो पाई तो जल्द ही वहां टीम भेज दी जाएगी।
-विजय जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग