फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   encouraged to vote

Charkhi Dadri News: आमजन को चुनाव में मतदान के लिए किया प्रेरित

Sun, 14 Apr 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Apr 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
encouraged to vote
बाढड़ा के ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी। 
चरखी दादरी। जिला उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देशन में स्वीप टीम की ओर से झाडू सिंह चौक स्थित पुराना सिविल अस्पताल में मरीजों और आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। स्वीप टीम के सदस्य सुंदरपाल फौगाट, हरपाल आर्य और रविंद्र जाखड़ ने लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। इस दौरान डॉ. हिमांशु सोनी, डॉ. पूनम सोनी, डॉ. आशीष भुक्कल, डॉ. सोनल, भरपूर, नवीन और ओमप्रकाश का भी सहयोग रहा। डॉ. आशीष ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान प्रथम कड़ी है। चुनाव में लोग उत्साह के साथ मतदान करें। दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन



भाजपा के खिलाफ मतदान करने की अपील

बाढड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा ने घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। मोर्चा की टीम ने क्षेत्र के गांव बेरला में किसानों को जनविरोधी सरकारी नीतियां बताकर भाजपा के खिलाफ मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

जनसंपर्क के दौरान मोर्चा की टीम ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलासा किया। बेरोजगारी, महंगाई, नियोजित भ्रष्टाचार, सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, लद्दाख आंदोलन, चुनावी बांड, किसान आंदोलन, मजदूर विरोधी संहिताओं, लूट और झूठ की राजनीति के बारे आमजन को जागरूक किया। किसान मोर्चा संयोजक दलीप सिंह सांगवान ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कई लोग चुनाव में ईवीएम के दुरुपयोग का शक जता रहे हैं। इसके बावजूद शंका समाधान नहीं हुआ है। अभियान में किसान कृष्ण, उमेद नंबरदार, दिलबाग पूर्व सरपंच, हरपाल, सोमबीर और पारस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed