{"_id":"660f0fcbc1069edb66050ff4","slug":"eligible-voters-can-apply-till-26-for-the-right-to-vote-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-115853-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पात्र मतदाता 26 तक आवेदन कर ले सकता है वोट डालने का हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पात्र मतदाता 26 तक आवेदन कर ले सकता है वोट डालने का हक
Fri, 05 Apr 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
गांव छपार में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में एडीसी जयेंद्र छिल्लर विचार रखते हुए।
चरखी दादरी। गांव छपार स्थित बहुतकनीकी महाविद्यालय में वीरवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी स्वीप एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरुकता रैली को रवाना किया।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी पात्र व्यक्ति 26 अप्रैल तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए फाॅर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ या जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन कर सकता है। मतदाता सूची से नाम कट जाने की स्थिति में दोबारा नाम जोड़ने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों काे वोट बनवाने के लिए भी कहा।
इस दौरान स्वीप नोडल पर्सन खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट, टीम प्रभारी डॉ. सतीश साहू, जिला एनएसएस समन्वयक वीरेंद्र सिंह, पीकन सांगवान व राजबीर गहलावत, राकेश, विद्यालय प्राचार्य सौरभ कपिल, प्रवक्ता सुनील धनखड़ का सहयोग रहा।