फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Eligible families received the benefits of the schemes.

Charkhi Dadri News: पात्र परिवारों को मिला योजनाओं का लाभ

Tue, 06 Oct 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 06 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Eligible families received the benefits of the schemes.
चरखी दादरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाए जा रहे सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत नगर परिषद में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। नगर परिषद चेयरमैन बख्शीराम सैनी और पूर्व जिला अध्यक्ष डाॅ किरण कलकल ने संयुक्त रूप से कैंप का शुभारंभ किया। इस मौके पर पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ मिला।
विज्ञापन

कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र नागरिकों के आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया मौके पर पूरी की गई। कैंप में 28 विभिन्न विभागों ने भाग लिया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में आमजन को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान पात्र नागरिकों को संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया भी मौके पर पूरी करवाई गई। इस दौरान 300 से ज्यादा नागरिकों ने किया आवेदन किया। सेवा सेतु कैंप सरकार की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कैंपों के माध्यम से लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी, आवेदन और पंजीकरण की सुविधा मिल रही है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इस दिशा में सेवा सेतु कैंप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इन विभागों ने दी सेवाएं
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों को प्रोसेस करते हुए लाभार्थियों को लाभ दिया गया। कैंप में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सिटीजन रिसोर्स इन्फॉर्मेशन विभाग, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, एमएसएमई विभाग, मत्स्य विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, हरियाणा महिला विकास निगम, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला समाज कल्याण कार्यालय, रोजगार विभाग, सीआरआईडी सहित अन्य विभागों ने भागीदारी की।

पात्र को मौके पर ही आवेदन एवं पंजीकरण की सुविधा
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे ऐसे कैंपों का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। साथ ही पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मौके पर ही आवेदन एवं पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाना है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से जोड़कर उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed