{"_id":"663f3b9c0723a819ae0dc937","slug":"electric-wire-got-entangled-in-bike-in-dadri-three-people-including-father-and-son-got-electrocuted-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में बाइक में उलझा बिजली का तार: पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को लगा करंट, एक की मौत और दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में बाइक में उलझा बिजली का तार: पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को लगा करंट, एक की मौत और दो झुलसे
Sat, 11 May 2024 03:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 11 May 2024 03:04 PM IST
सार
दादरी में पिता-पुत्र और एक अन्य बाइक पर सवार होकर खेत में जा रहे थे। तेज आंधी आने से 11 केवी की बिजली लाइन का तार टूटकर रास्ते में गिरा हुआ था। जब वे बाइक लेकर वहां से गुजरने लगे तो तार उनकी बाइक में उलझ गया। इसी दौरान नीचे गिर गए और तीनों करंट लग गया।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
चरखी दादरी के गांव मकड़ना में शुक्रवार रात को बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को करंट लग गया। इसमें युवक की मौत हो गई जबकि दो झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर डीएसपी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव मकड़ानी निवासी 17 वर्षीय अंशु व उसका पिता रामबीर व ग्रामीण फूल कुमार बाइक लेकर रात को खेत में जा रहे थे। शुक्रवार रात को तेज आंधी आने से 11 केवी की बिजली लाइन का तार टूटकर रास्ते में गिरा हुआ था। जब वे बाइक लेकर वहां से गुजरने लगे तो तार उनकी बाइक में उलझ गया। इसी दौरान नीचे गिर गए और तीनों करंट लगा। इसमें अंशु की मौके पर ही मौत हो और रामबीर व फूल कुमार चपेट में आने झुलस गए।
विज्ञापन
बाद में राहगीरों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और उन्होंने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर शनिवार को डीएसपी व पुलिस टीम ने मौका मुआयाना किया और शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। लेकिन अंशु की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को उठाने से रोक दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल फूल कुमार व रामबीर का सिविल अस्पताल में उपचार जारी है। इस घटना से रुष्ट ग्रामीणों के शाम तक एनएच 152 पर जाम लगाने की जानकारी भी मिली है।