फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Election duty started, polling teams reached the booths with EVMs

चुनावी ड्यूटी शुरू, ईवीएम के साथ बूथों पर पहुंची पोलिंग टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Election duty started, polling teams reached the booths with EVMs
चरखी दादरी। जनता कॉलेज परिसर से शनिवार को मतदान केंद्रों के लिए सभी पोलिंग पार्टियों को पुलिस सुरक्षा के साथ रवाना किया गया। ये पार्टियां रात को ही अपना बूथ स्थापित कर लेंगी और रविवार को सुबह मतदान शुरू करवाने के लिए मुस्तैद रहेंगी।
विज्ञापन

शनिवार को जनता कालेज के ऑडिटोरियम में सभी चुनाव में नियुक्त किए गए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी व वैकल्पिक मतदान अधिकारी की टीमें बनाई गई और उन्हें बूथ पर किए जाने वाले कार्योें के बारे में समझाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त श्यामलाल पूनिया तथा दादरी के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व एसडीएम अनिल यादव ने ईवीएम स्टोर के ताले खोले और ईवीएम को अपनी देखरेख में बाहर निकलवाया। कॉलेज बरामदे में डेस्क बनाकर पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीन, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व सामान की किट बांटी गई। उसके बाद कालेज प्रांगण में मतदान दलों ने अपने सामान को संभाला और मशीनों को ऑन करके देखा।
विज्ञापन

एक वार्ड के बूथ की मशीन में कंट्रोल यूनिट खराब थी, जिसे उपायुक्त व एसडीएम की निगरानी में बदलकर दूसरी मशीन दी गई। उपायुक्त ने बताया कि पीठासीन अधिकारी सभी दस्तावेज संभाल लें और मतदान के दौरान अपने रजिस्टर व डायरी में पोलिंग से संबधित विवरण दर्ज करते रहें। सील, मोमबत्ती, माचिस, धागे, 17 ए रजिस्टर, बैलेट पेपर आदि सारा सामान संभाल कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि चुनाव ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारी व अधिकारी अपने बूथ में जाने के बाद मतदान संपन्न करवा कर ही बाहर आएं। बीच में कोई भी कर्मचारी पोलिंग स्टेशन को न छोड़े।

- ये रहे मौजूद
इस अवसर पर तहसीलदार बंसीलाल, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, जिला वन अधिकारी दलीप सिंह, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह यादव, प्राचार्य यशवीर सिंह, विकास राणा, अजीत सिंह, शंकर, मुकेश गर्ग, अजय गुप्ता, हरिओम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed