{"_id":"60e4a36a8ebc3ebf0a74bd21","slug":"elderly-dies-of-corona-child-infected-charkhidadri-news-rtk616419334","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग की मौत, बच्चा संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग की मौत, बच्चा संक्रमित
विज्ञापन
चरखी दादरी। सात दिन बाद मंगलवार को जिले में एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है, जबकि एक संक्रमित की मौत हुई है। दो संक्रमित मंगलवार को स्वस्थ भी हुए हैं।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि मंगलवार को छह वर्षीय बच्चा संक्रमित मिला है और इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 5065 हो गई है। कोरोना जांच के लिए जिले से अब तक 203580 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से631 की रिपोर्ट लंबित हैं। मंगलवार को 696 सैंपल लिए गए। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में 4923 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 139 संक्रमितों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को डांडमा निवासी 68 वर्षीय संक्रमित की मौत हुई है और अब जिले में तीन कोरोना सक्रिय केस हैं।
छह सेशन लगाकर किया वैक्सीनेशन, 1615 लोग हुए कवर
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि मंगलवार को जिले में छह सेशन लगाकर 1615 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में दो सेशन लगाए गए और यहां 649 लोग कवर हुए। बौंदकलां सीएचसी में 178 लोगों को, रानीला पीएचसी में 143 लोगों को, सांवड़ पीएचसी में 219 लोगों को और बाढड़ा पीएचसी में 304 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।