फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Effigies of PM and Education Minister burnt in protest against irregularities in NEET

Charkhi Dadri News: नीट में हुई गड़बड़ी के विरोध में पीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Mon, 24 Jun 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 24 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Effigies of PM and Education Minister burnt in protest against irregularities in NEET
रोजर्गाडन के सामने प्रदर्शन करते युवा। स्राेत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। नीट में हुई गड़बड़ी को लेकर युवाओं ने रोजगार्डन के सामने प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस युवा प्रदेश सचिव व रेवाड़ी जिला प्रभारी नीटू चरखी ने कहा कि नीट, नेट तक, सीईटी, एचसीएस व अन्य सरकारी भर्तियों के पेपर आए दिन लीक हो रहे हैं। इनमें अनियमितताओं का बोलबाला है।

उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हो रहे घोटालों और पेपर लीक के मामलों से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नीटू ने केंद्र सरकार पर युवाओं के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि नीट में छोटी से छोटी लापरवाही की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। पेपर लीक एक अपराध है। इसके लिए सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। इस मौके पर सुनील उर्फ डाला, अजेश चरखी, सोनू सांगवान, मोनू बलकरा, अमित डागर, काटू रावलधी, परम सांगवान, हिमांशु चरखी, सुबोध सांगवान आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed