फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   E-Ravana portal closed for two days, 3,000 dumpers stuck in crusher zone

Charkhi Dadri News: ई-रवाना पोर्टल दो दिन से बंद, क्रशर जोन में फंसे 3,000 डंपर

Mon, 10 Feb 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
E-Ravana portal closed for two days, 3,000 dumpers stuck in crusher zone
खनन क्षेत्र में खड़े भवन निर्माण सामग्री से भरे वाहन। 
चरखी दादरी। ई-रवाना पोर्टल में दो दिन से तकनीक खराबी आई है। इसके चलते भवन निर्माण सामग्री से भरे ट्रक क्रशर जोन में ही खड़े हैं। खेड़ी बत्तर स्टोन क्रशर ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सांगवान और अन्य क्रशर संचालकों ने सरकार से ई-रवाना पोर्टल की तकनीकी समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार और खान एवं भूविज्ञान विभाग पंचकूला के निदेशक को ई-मेल के माध्यम से अवगत करवाया है। वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सांगवान ने बताया कि चरखी दादरी जिले के क्रशर जोन में पिछले दो दिनों से ई-रवाना पोर्टल काम नहीं कर रहा है। इससे सभी स्टोन क्रशर संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ई-रवाना पोर्टल के बंद होने से क्रशर उद्योग से जुड़े हजारों मजदूर, चालक और व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। संगठन ने बताया कि पोर्टल न चलने के कारण करीब 3,000 डंपर क्रशर जोन में फंसे हुए हैं। इनके चालक असमंजस की स्थिति में हैं। वे न तो अपने घर जा सकते हैं और न ही भरे हुए ट्रकों को कहीं ले जा सकते हैं। इससे न केवल कारोबार ठप पड़ा है, बल्कि, सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्याें पर पड़ रहा असर
ई-रवाना पोर्टल ठप होने से सरकारी निर्माण कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। पुल, सड़क, स्टेडियम, शिक्षण संस्थानों समेत कई अन्य विकास परियोजनाओं के लिए आवश्यक निर्माण सामग्री की आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे इन कार्यों में देरी हो रही है। स्टोन क्रशर ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बिना देरी किए ई-रवाना पोर्टल की समस्या का समाधान कर पोर्टल खुलवाने की मांग की है।



भवन निर्माण सामग्री से भरे करीब 3,000 डंपर क्रशर जोन में खड़े हैं। दो दिन से पोर्टल नहीं चल पा रहा है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री मंत्री, खनन मंत्री और विभाग को ज्ञापन भी भेजा है। सरकार से मांग है कि जल्द समस्या का समाधान करवाया जाए।
-नवीन सांगवान, प्रधान, खेड़ी बत्तर क्रशर एसोसिएशन


इस समस्या का समाधान मुख्यालय स्तर से होना है। सोमवार शाम तक पोर्टल के चालू होने की उम्मीद है।
-कोमल कुमार, निरीक्षक, खनन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed