{"_id":"61a8f75a9260087cdb5dcfdb","slug":"duster-collided-with-tree-two-youths-died-one-serious-charkhidadri-news-hsr618403283","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई डस्टर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई डस्टर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी/बौंदकलां। दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी के समीप वीरवार अलसुबह एक डस्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से दो की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि तीसरे घायल का वहां उपचार चल रहा है। बौंदकलां थाना पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार वीरवार अलसुबह बोहरखेड़ी निवासी राहुल (25), कथूरा निवासी विकास (27) और रोहतक के सेक्टर दो निवासी अतुल (24) डस्टर में सवार होकर दादरी से रोहतक की ओर जा रहे थे। वो जब बौंदकलां से निकलने के बाद सुबह करीब चार बजे नहर के समीप पहुंचे तो उनकी गाड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई पहुंचाया जहां उपचार के दौरान राहुल और विकास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल अतुल का पीजीआई में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस टीम पीजीआई पहुंची और दोनों युवकों के शव कब्जे में ले लिए। पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया।
---