{"_id":"6206905116e38f1ab2731558","slug":"dushyant-chautala-said-that-furlough-is-the-right-of-every-prisoner","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: राम रहीम को फरलो के सवाल पर बोले दुष्यंत चौटाला- फरलो हर कैदी का अधिकार है, मैं तो खुद भुगत भोगी रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: राम रहीम को फरलो के सवाल पर बोले दुष्यंत चौटाला- फरलो हर कैदी का अधिकार है, मैं तो खुद भुगत भोगी रहा हूं
Fri, 11 Feb 2022 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:05 PM IST
सार
चरखी दादरी में राम रहीम की फरलो को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सात साल हमने भी चौटाला साहब और डॉक्टर साहब की पैरोल करवाई है।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : facebook.com/dchautala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम को फरलो मिलने के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पैरोल हर कैदी का अधिकार है और मैं तो खुद इसका भुगत भोगी रहा हूं। सात साल तक हमने चौटाला साहब (ओमप्रकाश चौटाला) और डॉक्टर साहब (डॉ. अजय सिंह चौटाला) की पैरोल/फरलो करवाई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को चरखी दादरी में डिप्टी सीएम ने 125 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं पर मंथन किया। इसके बाद दुष्यंत चौटाला ने पत्रकार वार्ता की। वार्ता के दौरान चुनावी फायदे के लिए राम रहीम को फरलो मिलने के सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि किसको मिली है, किस एक्ट के तहत मिली है और किस कारण मिली है, इस पर परिजन विभाग अपना स्पष्ट जवाब दे चुका है। एक्ट के प्रावधान के तहत फरलो हर कैदी का अधिकार है। कानून में प्रावधान है कि किसी कैदी को अच्छे व्यवहार के चलते फरलो मिल सकती है। मुझे लगता है वो अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
9 साल 25 दिन की समयावधि में हमने सीखा बहुत कुछ
अजय सिंह चौटाला की सजा पूरी होने के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि 9 साल 25 दिन का वो समय अवधि में हमने बहुत कुछ सीखा। उस दौरान कई चुनौतियां भी रहीं, लेकिन इसके बावजूद मजबूती से संगठन खड़ा किया। हमारे लिए खुशी की बात है कि अजय सिंह चौटाला ने परिवार मुखिया और संगठन मुखिया का फर्ज बखूबी निभाया। अब वो संगठन को और मजबूत करने के लिए हमारे बीच हैं।
विज्ञापन
जलभराव के चलते खेती न कर पाने वाले किसानों को अब सात हजार रुपये देगी सरकार
दादरी में डिप्टी सीएम ने कहा कि जलभराव के चलते जो किसान खरीफ या रबी फसल की बिजाई नहीं पाते थे, उन्हें अब सरकार सात हजार रुपये देगी। उन्होंने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान पर चुटकी लेते हुए कहा कि इन्होंने कांग्रेस सरकार में यह राशि दो हजार से बढ़ाकर तीन करवाई थी, लेकिन मैंने अब इसे सात हजार रुपये करवा दिया है।