फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   During the monsoon, the drinking water quality of the water tanks will not deteriorate, and a separate drain will be constructed along the Loharu and Badhwana canals.

Charkhi Dadri News: मानसून में जलघरों की पेयजल की गुणवत्ता नहीं होगी खराब, लोहारू और बधवाना नहरों के साथ बनेगी अलग से ड्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
During the monsoon, the drinking water quality of the water tanks will not deteriorate, and a separate drain will be constructed along the Loharu and Badhwana canals.
बधवाना नहर 
चरखी दादरी। जिला के जलघरों में अब मानसून के चार महीने तक पानी की गुणवत्ता खराब नहीं होगी। मेन लोहारू कैनाल और बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के माध्यम से जिले के सभी जलघरों में पानी डाला जाता है, लेकिन बारिश के पानी और खेतों के जलभराव का पानी नहरों में डालने से पहले जलघर चार माह तक पीने योग्य नहीं रहते थे।
विज्ञापन

इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सिंचाई विभाग ने लोहारू कैनाल और बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के साथ 50 किलोमीटर लंबी ड्रेन बनाने का निर्णय लिया है। इस ड्रेन के बनने के बाद जलभराव वाले खेतों का पानी सीधे इसमें छोड़ा जाएगा और इसके बाद पानी ड्रेन-8 में जाएगा। इससे नहरों में खेतों का पानी डालने की जरूरत खत्म हो जाएगी और जिले के सभी जलघर सुरक्षित और पीने योग्य पानी से भरेंगे।
विज्ञापन

संगठनों ने उठाई आवाज
किसान नेता जगबीर घसौला ने बताया कि खेतों से उठाए गए पानी में रासायनिक खाद की मिलावट होती है, जिससे नहरों और जलघरों का पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बन जाता है। विभिन्न किसान और सामाजिक संगठन लंबे समय से इस दिशा में आवाज उठा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
50 किमी लंबी और 20 फीट चौड़ी होगी ड्रेन
सिंचाई विभाग ने ड्रेन का ड्राइंग तैयार कर लिया है और निशानदेही करवाई जा रही है। बधवाना और लोहारू नहरों के साथ बनने वाली ड्रेन लगभग 50 किलोमीटर लंबी और 20 फीट चौड़ी होगी। इस ड्रेन का पानी सीधे मेन ड्रेन-8 में छोड़ा जाएगा। इससे नहरों में खेतों का पानी नहीं जाएगा और जलघरों का पानी साफ और पीने योग्य बना रहेगा। बधवाना नहर पर गांव घसौला से ड्रेन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

---
विभाग ने ड्रेन निर्माण करवाने के लिए ड्राइंग तैयार कर ली है। अभी निशानदेही की जा रही है। ड्रेन 50 किलोमीटर लंबी बनेगी। ड्रेन बनने से जलभराव का पानी नहरों में नहीं डलेगा। - सतेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed