फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dug from two dessert stores and filled six samples of sweets

दो मिष्ठान भंडारों से खोवा और मिठाइयों के छह सैंपल भरे

Sat, 31 Oct 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dug from two dessert stores and filled six samples of sweets
Dug from two dessert stores and filled six samples of sweets - फोटो : CharkhiDadri
त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयां बेचने के अंदेशे पर सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम की छापे की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को संयुक्त टीम ने शहर में दो मिष्ठान भंडारों पर छापा मारकर छह सैंपल भरे। सीएम फ्लाइंग टीम के निरीक्षण से शहर के मिष्ठान भंडार संचालकों में हड़कंप मचा रहा। पिछले दस दिनों के अंदर जिले में तीसरी बार छापा मारकर खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

मिष्ठान भंडारों पर कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार दोपहर एएसआई कर्मबीर सिंह के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग टीम दादरी पहुंची। फूड सेफ्टी विभाग ऑफिसर भंवर सिंह को भी टीम में शामिल किया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे टीम पहले दिल्ली बाईपास के समीप स्थित चौधरी रसगुल्ला प्लांट पर पहुंची। यहां टीम ने करीब आधे घंटे तक जांच की। इस दौरान यहां साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान टीम को यहां एक बड़े बर्तन में रसगुल्ला और गुलाब जामुन की चासनी मिली। टीम ने इस बर्तन को खाली करवा दिया और रसगुल्ला व गुलाब जामुन के सैंपल लिए।
विज्ञापन

इसके बाद टीम हीरा चौक स्थित मदन स्वीट्स के आदर्श धर्मशाला के पीछे गोदाम में पहुंची और हालातों का जायजा लिया। यहां टीम को विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार मिलीं। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने यहां से चार सैंपल लिए। फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि गोदाम से खोवा, काजू कतली, बर्फी और पतीसा का सैंपल लिया गया है। टीम ने दोनों मिष्ठान भंडारों से छह सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 और 26 अक्तूबर को लिए थे 12 सैंपल
इस त्योहारी सीजन में सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम की यह तीसरी कार्रवाई है। इससे पहले गत 20 अक्तूबर को मोरवाला गांव में छापे की कार्रवाई की गई थी। मोरवाला में तीन अलग-अलग मिष्ठान भंडारों से सात सैंपल लिए गए थे। वहीं, गत 26 अक्तूबर को चंपापुरी की गली नंबर नौ में पेठा मिठाई के गोदाम में छापा मारकर टीम ने सैंपल लिए थे।

करनाल में करवाई जाएगी सैंपलों की जांच : डॉ. भंवर सिंह
शुक्रवार को दो मिष्ठान भंडारों से हमने छह सैंपल लिए थे। सैंपलों को जांच के लिए करनाल भेजा जाएगा। गत 20 और 26 अक्तूबर को लिए गए सैंपलों की अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
भंवर सिंह, फूड सेफ्टी ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed