{"_id":"694af68a030823cce20a8896","slug":"due-to-fog-the-night-bus-service-from-dadri-to-chandigarh-will-be-closed-from-today-the-facility-will-be-restored-once-the-weather-clears-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-149197-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कोहरे के कारण दादरी से चंडीगढ़ रात्रि बस सेवा आज से रहेगी बंद, मौसम साफ होने पर बहाल होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कोहरे के कारण दादरी से चंडीगढ़ रात्रि बस सेवा आज से रहेगी बंद, मौसम साफ होने पर बहाल होगी सुविधा
Wed, 24 Dec 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
दादरी स्थित बस स्टैंड।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। लगातार गहरी धुंध व कोहरे के कारण परिवहन विभाग ने रात के समय दादरी से चंडीगढ़ जाने वाली बस सेवा को कुछ दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत दादरी बस स्टैंड से रात 9:20 बजे चंडीगढ़ के लिए जाने वाली बस सेवा को बंद किया गया है। डिपो अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों गहरी धुंध छाई रहती है, जिसमें दृश्यता कम होने के कारण हादसों की संभावना बनी रहती है। इसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। डिपो ड्यूटी इचार्ज संजय कमोद ने बताया कि रात्रि सेवा से हटाई गई बस को सुबह कालका तक चलाया जाएगा ताकि डिपो को होने वाले नुकसान की भरपाई की सके।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में धुंध और कोहरे का प्रकोप और बढ़ेगा। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने दादरी से चंडीगढ़ के लिए रात्रि 9:20 पर रवाना होने वाली बस को मौसम के सामान्य होने तक बंद करने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि दादरी डिपो से संचालित होने वाली इस बस को फिलहाल रात आठ बजे नारनौल से चंडीगढ़ के लिए संचालित किया जा रहा था। यह बस दादरी से रात 9:20 पर रवाना होती थी। पिछले 10 दिनों से धुंध व कोहरे के कारण रोडवेज प्रबंधन ने बुधवार से इस बस सेवा का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। यह बस अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे चंडीगढ़ पहुंचती थी लेकिन घने कोहरे के कारण यह बस सुबह पांच बजे तक चंडीगढ़ पहुंच रही थी।
विज्ञापन
== दादरी से कालका के लिए शुरू होगी बस सेवा
दादरी से चंडीगढ़ रात्रि बस सेवा बंद करने के बाद रोडवेज विभाग इसी बस को सुबह 10:40 बजे दादरी से कालका के लिए चलाएगा। यह बस दादरी से पानीपत, चंडीगढ़ सेक्टर 17 होते हुए कालका के लिए 356 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करेगी। वहीं कालका से दादरी के लिए सुबह पांच बजे रवाना होकर वाया पंचकुला, अंबाला होते हुए दोपहर बाद दादरी पहुंचेगी।
वर्सन :
मौसम में बदलाव होने के कारण धुंध व घने कोहरे का प्रकोप बना रहता है। ऐसे में यात्रियों, चालक व परिचालक की सुरक्षा के लिए रात्रि बस का संचालन कुछ समय के लिए बंद किया गया है। मौसम साफ होने के साथ ही रात्रि बस सेवा का संचालन किया जाएगा।
-- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो।
-- -- -- -- -- -