फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Due to afred of action by RTO Dumper Drivers threw stones on road

आरटीओ के डर से डंपर चालक सड़क पर ही पत्थर डालकर भागे

Sun, 15 Mar 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Due to afred of action by RTO Dumper Drivers threw stones on road
जुई रोड पर डंपर चालकों द्वारा डाले गए पत्थर । - फोटो : CharkhiDadri
कस्बे के जुई रोड पर डंपर चालक आरटीओ के आने की सूचना पर सड़क पर ही पत्थर डालकर मौके से फरार हो गए। रविवार दोपहर बाद कस्बे के जुई रोड पर आरटीओ की सूचना मिलने पर कुछ डंपर चालकों ने सड़क पर ही रोड़ी और पत्थर डाल दिए। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गांव अटेला, पिचोपा, कलियाणा, माइकलां व माई खुर्द आदि पहाड़ों से काफी संख्या में ओवरलोड डंपर दिन-रात कस्बे से होते हुए तोशाम की ओर गुजरते हैं। इससे अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरटीओ चेकिंग की सूचना मिलने पर आठ डंपर चालकों ने जुई सड़क मार्ग पर ही रोड़ी एवं पत्थर डाल दिए और मौके से भाग गए। बाढड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी की सहायता से सड़क से पत्थर हटवाए और सड़क मार्ग को चालू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed