{"_id":"61ba338deb9db402895cb231","slug":"drunk-game-going-on-police-caught-6-cases-in-a-day-charkhidadri-news-hsr6194982174","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब चल रहा नशे का खेल, पुलिस ने एक दिन में पकड़े 6 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब चल रहा नशे का खेल, पुलिस ने एक दिन में पकड़े 6 केस
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में अभी भी नशे का खेल खूब चल रहा है और काफी मात्रा में नशीले पदार्थ की सप्लाई हो रही है। यह सब पुलिस के विशेष सर्च अभियान में सामने आया है। एक दिन के विशेष सर्च अभियान में पुलिस ने छह लोगों को काबू किया, जिनके पास से 440 ग्राम सुल्फा, एक किलो 192 ग्राह गांजा बरामद किया। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 दिसंबर को चरखी दादरी में पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत के मार्गदर्शन में अवैध नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम और संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष सर्च अभियान चलाया।
ये किए गिरफ्तार -
1. 260 ग्राम सुल्फा के साथ एक काबू : थाना बौंद कलां पुलिस की टीम ने गांव सांकरोड श्मशान घाट के पास नाकाबंदी करके एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ सहित काबू किया। आरोपी की पहचान दीपक वासी सांकरोड हुई। उसके पास 260 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ।
2. 110 ग्राम सुल्फा बरामद : थाना बाढ़डा पुलिस की टीम ने ढिगावा टी प्वाईंट बाढ़डा में नाकाबंदी करके एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ सहित काबू किया गया। आरोपी की पहचान संदीप उर्फ सांडु के रुप में हुई। उसके पास से 110 ग्राम सुल्फा बरामद किया।
विज्ञापन
3. 160 ग्राम गांजापत्ति सहित काबू : स्पेशल स्टाफ चरखी दादरी पुलिस की टीम ने बस अड्डा पालडी पर नाकाबंदी करके एक बाइक सवार व्यक्ति को नशीला पदार्थ सहित काबू किया। आरोपी की पहचान साहिल खान वासी बास खुडाना जिला महेंद्रगढ़ के रुप में हुई है। उसके पास से 160 ग्राम गांजा पत्ति बरामद की गई और एक बाइक कब्जा में ली गई।
4. 70 ग्राम सुल्फा बरामद : सीआईए स्टाफ चरखी दादरी पुलिस की टीम ने कबीर बस्ती शहर दादरी में छापा मारकर एक व्यक्ति को 70 ग्राम सुल्फा सहित काबू किया। आरोपी की पहचान उमेद सिंह वासी कबीर बस्ती के रुप में हुई है।
5. 800 ग्राम गांजा सहित काबू : सीआईए स्टाफ चरखी दादरी पुलिस की टीम ने शहर दादरी में पुरानी गोशाला पर छापा मार एक व्यक्ति को 800 ग्राम गांजा के साथ काबू किया। आरोपी की पहचान बालकिशन वासी बाल्मीकि बस्ती दादरी के रुप में हुई है।
6. 232 ग्राम गांजा के साथ युवक काबू : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रोहतक यूनिट ने इंडियन ऑयल पंप के सामने, नजदीक महेंद्रगढ़ चुंगी दादरी पर छापा मार एक युवक को 232 ग्राम गांजा के साथ काबू किया। आरोपी की पहचान हरीश उर्फ गुणीराम उर्फ गुणिया वासी सैनीपुरा दादरी के रुप में हुई।