फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Drug addiction is ruining the future of youth, sports show the path to a bright future

Charkhi Dadri News: युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है नशा, उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाते हैं खेल

Thu, 01 Jan 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 01 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction is ruining the future of youth, sports show the path to a bright future
सुजीत कलकल।
चरखी दादरी। दादरी जिले के खिलाड़ियों, वयोवृद्ध खिलाड़ियों व खेल संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों, अधिकारियों ने नव वर्ष 2026 के आगमन पर युवाओं से नशे से दूर रहने और सकारात्मक दिशा में अपना ध्यान लगाने की अपील की है। सभी ने एक स्वर में कहा कि नशा युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है, जबकि खेल अनुशासन, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाते हैं। सभी ने युवाओं से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे नशे से दूरी बनाकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान खेलों से है। यदि युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं तो समाज से नशा, अपराध जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
विज्ञापन




मैंने खेल के दम पर अपनी पहचान बनाई है। युवा अगर नशे से दूर रहकर नियमित अभ्यास करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। नया साल नई शुरुआत का मौका है, इसे नशा छोड़ कर मेहनत, संयम और खेल भावना अपनाने के संकल्प से शुरू करें।
विज्ञापन

-पहलवान सुजीत कलकल, गांव इमलोटा।


सेना और खेल दोनों का मूल मंत्र अनुशासन है। नशा अनुशासन तोड़ देता है और जीवन पटरी से उतार देता है। नए साल पर युवा यह प्रण लें कि वे नशे से दूर रहकर देश, समाज और परिवार के लिए मजबूत नागरिक बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूबेदार कुलदीप श्योराण, पैरा खिलाड़ी, गांव बेरला।


मैंने उम्र के इस पड़ाव पर भी खेल को नहीं छोड़ा, क्योंकि खेल जीवन को ऊर्जा देता है। नशा इंसान को कमजोर बनाता है। युवा खेलों से जुड़ें, मेहनत करें और नए साल पर स्वस्थ, सक्रिय और नशा मुक्त जीवन का संकल्प लें।
-वयोवृद्ध खिलाड़ी, जयकुमार शर्मा।

नया साल बुरी आदतें छोड़ने का सबसे अच्छा समय होता है। नशा शरीर, दिमाग और भविष्य तीनों को नुकसान पहुंचाता है। युवा अगर खेलों को अपनाएं तो न केवल खुद आगे बढ़ेंगे बल्कि समाज के लिए भी मिसाल बनेंगे।
-वयोवृद्ध खिलाड़ी रामकिशन शर्मा।

खेल हमें संघर्ष करना और हार से सीखना सिखाते हैं, जबकि नशा इंसान को भागना सिखाता है। नए साल पर युवाओं को मैदान चुनना चाहिए, गलत संगत नहीं। नशा छोड़कर खेल अपनाने से ही मजबूत पीढ़ी तैयार होगी।

-वयोवृद्ध खिलाड़ी सुरेंद्र डबास।
आज के समय में बेटियां भी खेलों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। नशा परिवारों को तोड़ता है, खेल परिवारों को जोड़ता है। नए साल पर हर युवा, खासकर लड़कियां खेल युक्त जीवन का संकल्प लें।
-वयोवृद्ध खिलाड़ी संतरा देवी।
नव वर्ष 2026 पर युवाओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे नशे से पूरी तरह दूर रहेंगे। खेल ही ऐसा माध्यम है जो युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन देता है। नशा क्षणिक आनंद है, जबकि खेल जीवनभर की पहचान और सम्मान दिलाते हैं।

-योगेश इमलोटा, सचिव, जिला कुश्ती संघ।
खेल विभाग का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है। नशा युवाओं की सबसे बड़ी चुनौती है। नए साल 2026 में यदि युवा खेलों से जुड़ने का संकल्प लें तो जिला ही नहीं, प्रदेश स्तर पर भी नई खेल प्रतिभाएं उभरेंगी।
-विष्णु भगवान, जिला खेल अधिकारी, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed