फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Drainage of water from the market, 500 shopkeepers will be able to open shop today

बाजार से हुई पानी की निकासी, 500 दुकानदार आज खोल सकेंगे दुकान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drainage of water from the market, 500 shopkeepers will be able to open shop today
वार्ड की गली में भरा पानी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बारिश का सिलसिला रविवार को थम गया है। जनस्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने जलभराव से निजात दिलाने के लिए निकासी के कार्य को तेज करवाया है। अभी तक बाजार से पानी की निकासी करवा दी गई है, लेकिन वार्डों से समस्या अभी बरकरार है। कुछ वार्ड की गलियों में तो अभी भी डेढ़ फुट तक पानी भरा हुआ है। बाजार से पानी की निकासी होने से व्यापारियों और दुकानदारों समेत रेहड़ी लगाने वालों ने ली राहत की सांस है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत बुधवार को 123 एमएम बारिश हुई थी। इसके बाद से ही सीवर व्यवस्था ध्वस्त है। शनिवार शाम तक मुख्य बाजार की सड़कें तक जलमग्न थीं। इस समस्या से त्रस्त व्यापारी और दुकानदार शनिवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में शिकायत देने पहुंचे थे। दुकानदारों ने प्रशासन से पानी निकासी के लिए लगाई गई मोटर की संख्या भी बढ़ाने की मांग की थी। व्यापारियों की मांग का असर 24 घंटे बाद ही देखने को मिला। जनस्वास्थ्य विभाग ने लाला लाजपतराय चौक से पुरानी सब्जी मंडी रोड से पानी की निकासी करवा दी है। इस रोड पर 200 से अधिक दुकानें हैं और अब ये दुकानदार सोमवार से अपनी दुकानें खोल सकेंगे। वहीं, अगर आंबेडकर चौक से पुरानी सब्जी मंडी सड़क की बात करें तो आधे से ज्यादा सड़क से पानी की निकासी हो चुकी है और रविवार दोपहर तक करीब 50 मीटर दूरी में ही पानी भरा था। रविवार को रोहतक रोड से भी पानी की निकासी हुई है। प्रशासन का तर्क है कि जल्द ही सभी जगहों से पानी की निकासी करवाकर लोगों को जलभराव से निजात दिला दी जाएगी।
विज्ञापन

500 दुकानदारों को राहत, नुकसान की भरपाई करने की चिंता
बाजार से पानी की निकासी होने पर करीब 500 दुकानदारों को राहत मिली है। ये दुकानदार गत बुधवार को हुई बारिश के बाद से ही अपनी दुकानें नहीं खोल पा रहे थे। व्यापार मंडल पदाधिकारियों के अनुसार करीब 200 दुकानदार ऐसे हैं, जिन्हें जलभराव के चलते नुकसान हुआ है। पानी निकासी के कार्य से तो व्यापारी संतुष्ट हैं, लेकिन उन्होंने बारिश में जलभराव से हुए नुकसान की भरपाई करने की चिंता है। व्यापारियों का कहना है कि जलभराव के चलते उन्हें लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है और प्रशासन को इस नुकसान की भरपाई करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी उतरते ही कचरा उठान करने पहुंची नप टीमें
बाजार की सड़कों से पानी की निकासी होते ही रविवार को नगर परिषद टीमें कचरा उठान करने पहुंची। इससे पहले पिछले करीब पांच दिनों से मुख्य बाजार से कचरे का उठान नहीं हुआ था। सचिव प्रशांत पाराशर ने बताया कि दो टीमों ने शहर की दोनों मुख्य सड़कों से रविवार को कचरे का उठान किया। उन्होंने कहा कि कुछ वार्डों से भी पानी की निकासी हुई है और वहां से भी टीमों ने कचरे का उठान शुरू कर दिया है।
जनआंदोलन समिति ने सात सितंबर को बुलाई बैठक
ठप सीवर व पेयजल व्यवस्था को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ आवाज मुखर करने वाली जनआंदोलन समिति ने सात सितंबर को समीक्षा बैठक बुलाई है। पहले यह बैठक पांच सितंबर को होनी थी, लेकिन मुजफ्फरनगर महापंचायत के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।
प्रशासन पानी निकासी के लिए लगातार प्रयासरत है। रविवार तक मुख्य बाजार से पानी की निकासी कर दी गई है। जहां भी अभी जलभराव है, वहां से भी जल्द पानी निकलवा दिया जाएगा। प्रशासन ने मोटर की संख्या भी बढ़वाई है।

अमित मान, सीटीएम
पानी का स्तर तो कम हुआ है, लेकिन जलभराव से व्यापारियों व दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई प्रशासन और सरकार को करनी चाहिए। व्यापारी पहले ही कोरोना के दौर में मंदी की मार झेल रहे हैं।
रविंद्र गुप्ता, कार्यवाहक प्रधान, नगर व्यापार मंडल

   पानी निकासी होने के बाद मुख्य बाजार की सड़क।

पानी निकासी होने के बाद मुख्य बाजार की सड़क।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed