{"_id":"5e8ded468ebc3e77463084b8","slug":"doctors-will-not-come-to-hospital-in-home-clothes-they-will-have-to-pass-through-the-safety-room-before-taking-seats-charkhidadri-news-rtk550042852","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के कपड़ों में अस्पताल नहीं आएंगे चिकित्सक, सीट संभालने से पहले गुजरना होगा सेफ्टी रूम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के कपड़ों में अस्पताल नहीं आएंगे चिकित्सक, सीट संभालने से पहले गुजरना होगा सेफ्टी रूम से
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों का कोरोना वायरस से बचाव करने एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए अलग से सेफ्टी रूम की व्यवस्था की गई है। अब कोई भी चिकित्सक जब अस्पताल में ड्यूटी पर आएगा तो सबसे पहले वह इस रूम जाकर वायरस बचाव किट पहनेगा। खुद को सैनिटाइज करेगा। इसके बाद ही वह वार्डो आदि में जा सकेगा। एक रास्ते से आकर दूसरे से जाना होगा। बुधवार को सीएमओ प्रदीप शर्मा ने सेफ्टी रूम का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सिविल अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ नर्स आदि के लिए कोरोना से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं ताकि चिकित्सक खुद का बचाव कर मरीजों का उपचार कर सके। वायरस के फैलाव की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में यह काम कर रहा है।
अस्पताल में चिकित्सक और अन्य स्टाफ के अलग से रूम की व्यवस्था की गई है। यह रूम अलग से है। ड्यूटी पर आते ही चिकित्सक एवं नर्स आदि सीधे इसी रूम मेें प्रवेश कर और अपनी ड्रेेस चेंज कर सीट संभालेंगे। जूते भी चेंज किए जाते हैं। इसी रूम में स्नान की भी व्यवस्था की गई है ताकि जरूरत पर स्नान किया जा सके। सैनिटाइज की भी पूरी व्यवस्था की गई है। इस दौरान स्टाफ को पूी सावधानी बरतनी पड़ रही है। चिकित्सकों का मानना है कि वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि यह वायरस कपड़ा, वस्तु, पदार्थों पर भी कई देर तक ठहरता है।
विज्ञापन
प्रबंधों पर छह लाख हुए खर्च
सीएमओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि सेफ्टी रूम के प्रबंध पर करीब छह लाख का बजट खर्च हुआ है। यहां चिकित्सकों और स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर आने से पहले और घर जाने से पहले यहां आना होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है।