फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Doctor beat a Patient in Haryana Charkhi Dadri Hospital news

Haryana Crime: नशे में डॉक्टर ने मचाया हुड़दंग, होमगार्ड जवान की फाड़ी वर्दी, मरीज से की मारपीट

Wed, 24 Sep 2025 12:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 12:44 PM IST
सार

नाइट शिफ्ट पर तैनात डॉक्टर ने अस्पताल में जमकर हुड़दंग मचाया। डॉक्टर ने मरीज समते तीन लोगों से मारपीट की जिसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान डॉक्टर नशे में धुत था। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Doctor beat a Patient in Haryana Charkhi Dadri Hospital news
अस्पताल कर्मियों ने डॉक्टर के खिलाफ किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 4 बजे नाइट शिफ्ट पर तैनात डॉ. संदीप पर एचकेआरएन के सुरक्षाकर्मी, होमगार्ड के जवान और एक मरीज के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन


शराब के नशे में था डॉक्टर

कार्यवाहक सीएमओ वैदपाल को सौंपी गई शिकायत के मुताबिक इमरजेंसी वॉर्ड में ड्यूटी कर रहे एचकेआरएन कर्मी आशीष ने बताया कि डॉ. संदीप ने बिना किसी कारण के शराब के नशे में धुत होकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को गर्भपात की अनुमति से हाईकोर्ट का इंकार, सरकार को दिए मुआवजा देने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

Doctor beat a Patient in Haryana Charkhi Dadri Hospital news
डॉक्टर के खिलाफ दी गई शिकायत - फोटो : संवाद
होमगार्ड जवान की फाड़ी वर्दी

जब होमगार्ड का जवान आशीष को छुड़वाने पहुंचा, तो डॉ. संदीप ने उसके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। इसी दौरान एक मरीज के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। इस हरकत के विरोध में एचकेआरएन कर्मियों ने सुबह 8 से 9 बजे तक एक घंटे के लिए काम ठप कर दिया, जिससे ओपीडी और चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहीं। सीएमओ ने दो घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन 11 बजे तक कोई कदम न उठने पर कर्मी फिर हड़ताल पर चले गए, जिससे अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।

कार्यवाहक सीएमओ वैदपाल ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी और कार्रवाई के लिए हेडक्वार्टर को पत्र लिखा जाएगा। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed