फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Divers will come from Panipat to install motor in 40 feet deep sewer disposal

40 फीट गहरे सीवर डिस्पोजल में मोटर लगाने के लिए पानीपत से आएंगे गोताखोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Divers will come from Panipat to install motor in 40 feet deep sewer disposal
सीवर लाइनों से नियमित पानी का उठान न होने से चरखी दरवाजा क्षेत्र में बदहाल सीवर व्यवस्था। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर में सीवर डिस्पोजल में मोटर लगाने के लिए पानीपत से गोताखोर बुलाए गए हैं। ये गोताखोर 40 फीट गहरे डिस्पोजल में मोटर लगाएंगे ताकि ठीक प्रकार से सीवर लाइनों से पानी का उठान हो सके। विभाग तिकोना पार्क डिस्पोजल व दिल्ली बाईपास के समीप बने डिस्पोजल की इन बड़ी क्षमता की मोटर को अपडेट कर रहा है ताकि बारिश के पानी की निकासी का काम ठीक प्रकार से होता रहे और शहर में जलभराव न होने पाए। शहर में इस समय सीवर व्यवस्था का बुरा हाल है। आए दिन सीवर बैक मार रहे हैं। बार-बार मेन लाइनें भी धंस रही हैं।
विज्ञापन

शहर से दूषित निकासी के लिए विभाग ने दिल्ली बाईपास और रामनगर के समीप एसटीपी बना रखे हैं। शहर के 65 प्रतिशत एरिया का पानी दिल्ली बाईपास एसटीपी में ही पहुंचता है। यहां विभाग ने एसटीपी सिस्टम बनाकर कच्चे वाटर टैंक बना रखे हैं ताकि इनमें दूषित एवं बरसाती पानी को स्टोरेज किया जा सके।
विज्ञापन

इस समय एसटीपी के हालात भी खराब बने हुए हैं। सीवर के पानी का समायोजन नहीं हो पा रहा है। इस समय एसटीपी के बने कच्चे टैंक सीवर के पानी से भरे हुए हैं। पानी के लगातार भरने से आसपास के एरिया में वाटर लेवल काफी ऊपर आ गया है जिससे आसपास की जमीन भी खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों के लिए इस क्षेत्र में खेती करना अब आसान काम नहीं रहा। पांच दिन पहले गांव समसपुर के ग्रामीण इस समस्या को लेकर डीसी से मिले थे। ग्रामीणों ने सीवर के पानी का प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तिकोना पार्क पर दो और एसटीपी पर लगेंगी तीन मोटर
अब विभाग मेन डिस्पोजल को अपडेट करने जा रहा है। इसके लिए पानीपत से पांच सदस्यीय गोताखोर दल बुलाया गया है। दो-तीन दिन में गोताखोर पूरी किट के साथ दादरी पहुंचेंगे। गोताखोर शहर के तिकोना पार्क पर बने डिस्पोजल पंप पर काम करेंगे। यहां करीब 40 फीट गहरे डिस्पोजल में दो बड़ी मोटर लगाने का काम करेंगे। इसी प्रकार तीन बड़ी मोटर दिल्ली बाईपास स्थित एसटीपी के डिस्पोजल में लगाई जाएंगी। उसके बाद पानी उठान में दिक्कत नहीं आएगी।
- काफी पुरानी मोटर में लगातार आ रहे फॉल्ट
फिलहाल तिकोना पार्क डिस्पोजल व एसटीपी पर जो मोटर लगी हैं वो वर्षों पुरानी हैं। इसके चलते इनमें आए दिन फॉल्ट आ रहे हैं। इन मोटर को अब रिवाइंड किया गया है। दोनों डिस्पोजल अपडेट होने के बाद शहर से पानी के उठान में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। वहीं, विभाग सदर पुलिस थाना के पीछे मेन जोहड़ को भी खाली करवा रहा है। यहां पानी उठान के लिए मोटर लगा रखी हैं।

पानीपत से गोताखोर बुलाए गए हैं। डिस्पोजल की मोटर को अपडेट करवाया जाएगा ताकि शहर से पानी का उठान करने में बाधा न आए। विभाग 20 जून से पहले सीवर सिस्टम को अपडेट करने में जुटा है।
-सोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed