फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   distt village jagmag 24 hour

अब जिले की सभी 168 ग्राम पंचायतें म्हारा गांव-जगमग गांव योजना से जुड़ेंगीं

Fri, 03 Jan 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
distt village jagmag 24 hour
अब बिजली निगम की नई प्लान के तहत म्हारा गांव- जगमग गांव योजना से पूरे जिले को जोड़ा जाएगा। बिजली निगम की गांवों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने की प्लानिंग है। शुरूआत में इन गांवों में बिजली निगम 18 घंटे बिजली की आपूर्ति करेगा उसके बाद लाइन लोस के अनुरूप बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए बिजली निगम ने पूरा प्रारूप तैयार कर लिया है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने और आउटपुट बढ़िया मिलने पर ग्रामीण उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम लाइन लोस को कम करने की दिशा में पिछले काफी समय से काम कर रहा है। बिजली की चोरी रोकने पर भी सजगता से काम किया जा रहा है। चोरी रोकने के लिए अलग से टीमों का गठन कर रखा है। घरेलू व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक चेकिंग की जा रही है। बिजली चोरों पर मोटा जुर्माना भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

लाइन लोस कम करने के लिए अन्य उपाय भी निगम की ओर से किए जा रहे हैं। इसके लिए जगमग योजना का सहारा लिया जा रहा है। इस योजना के तहत धीरे-धीरे गांवों को शामिल कर बिजली आपूर्ति व व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। इस दिशा में बिजली निगम लोगों के सहयोग से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बिजली निगम म्हारा गांव- जगमग गांव योजना से पूरे जिले को जोड़ने जा रहा है। इसके तहत जिले की सभी 168 ग्राम पंचायतों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। जल्द ही इनका खाका तैयार कर काम शुरू किया जाएगा। शुरूआत में इन गांवों में मकानों में लगे बिजली मीटरों को बाहर पोल पर लगाया जाएगा। नई केबल और पोल लगाए जाएंगे ताकि बिजली सीधी चोरी न होने पाए। गांवों में कुंडी लगाकर सीधे तौर पर बिजली की चोरी होती रही है जिससे लाइन लोस ज्यादा बढ़ जाता है इस वजह से निगम को काफी घाटा झेलना पड़ता है। गांवों में अधिकतर संख्या में जयपुर वाले काले रंगे के पुरानी तकनीक के मीटर भी लगे हुए हैं। यह मीटर खपत के अनुरूप औसत रीडिंग नहीं दे रहे हैं। मौजूदा एलइडी बल्ब से यह काले मीटर निश्चित अनुपात में रीडिंग नहीं दे पाते जिससे बिल औसत काफी कम होती है और निगम को नुकसान होता है।
अब निगम की योजना है कि इन सभी गांवों में बिजली आपूर्ति 24 घंटे तक सुनिश्चित की जा सके। इन गांवों में सभी मीटर बाहर लगाने, केबल चेंज करने का काम पूरा किया जाएगा। शुरूआत मेें इन गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने की प्लानिंग है। तत्पश्चात लाइन लोस संतुलित होने पर निगम 24 घंटे तक बिजली की आपूर्ति कर सकेगा।

पूरे जिले को इस योजना से जोड़ा जाएगा। इस पर काम शुरू कर दिया है। इस योजना का बढ़िया आउटपुट मिलने पर ग्रामीण उपभोक्ताओं को 24 घंटे तक बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी। योजना शुरू होने पर 18 घंटे बिजली मिलेगी। ग्रामीण उपभोक्ताओं का इसके लिए सहयोग अपेक्षित है।
एक्सईएन ओमवीर सिंह, बिजली निगम
चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed