फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   District residents top the state in getting anti-coronavirus vaccine

कोरोनारोधी टीका लगवाने में जिलावासी प्रदेश में अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
District residents top the state in getting anti-coronavirus vaccine
स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन करती मेडिकल स्टाफ की सदस्य। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कोरोना टीकाकरण में जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को रोहतक में आयोजित मंडल स्तरीय बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने इसके लिए प्रशासन की पीठ थपथपाई है। उन्होंने उपायुक्त प्रदीप गोदारा और जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसके लिए प्रोत्साहित भी किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि वैक्सीनेशन में चरखी दादरी ने प्रदेश के अन्य जिलों के लिए नजीर पेश की है। उन्होंने बताया कि जिले में शत-प्रतिशत लोग पहली और 60 फीसदी दूसरी डोज ले चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दादरी में ऑक्सीजन प्लांट एवं आरटीपीसीआर लैब का बाकी बचा हुआ कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाएगा। दादरी के सिविल अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ व एमडी मेडिसिन भी जल्द नियुक्त किए जाएंगे। बैठक में विभाग अधिकारियों को डेंगू बीमारी को रोकने और पीड़ितों को उचित उपचार मुहैया करवाने के एसीएस ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सेहत पर अधिक ध्यान दिया जाए। महिलाओं व बच्चों की ओपीडी जांच की निरंतर समीक्षा की जानी चाहिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कोरोना की आशंकित तीसरी लहर के लिए जिलों में की जा रही तैयारियों के मद्देनजर मंडल स्तर की बैठक बुलाई। रोहतक लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित हुई बैठक में दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, भिवानी, जींद व झज्जर जिला के अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि दादरी ने वैक्सीनेशन में प्रदेश में सबसे बेहतरीन कार्य किया है। यहां कोविड वैक्सीन की पहली डोज 18 साल से अधिक आयु के लगभग सभी नागरिकों को लगाई जा चुकी है और दूसरी डोज भी 60 प्रतिशत लोग ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निजी अस्पतालों में कोविड रोगियों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, उनके वास्तविक खर्च व लिए जा रहे शुल्क, एंबुलेंस सेवा आदि को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बीमारियों की रोकथाम के लिए डीसी को दिए बैठक लेने के निर्देश
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि उपायुक्त प्रदीप गोदारा स्वास्थ्य व इसके सहयोगी विभाग जैसे बिजली वितरण निगम, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज, नगर परिषद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी आदि की संयुक्त बैठक लेकर जिले में फैल रही बीमारियों व उनकी रोकथाम को लेकर चर्चा करें। सरकार की ओर से जिला प्रशासन को चिकित्सा प्रबंधों के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि दादरी जिला में और भी बेहतर कार्य चिकित्सा सेवा के लिए किए जाएंगे।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के प्रबंधक निदेशक प्रभजोत सिंह, अतिरिक्त निदेशक डॉ. वीके बंसल, उप निदेशक डॉ. विरेंद्र अहलावत, सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार, एसएसमओ डॉ. अनीता गुलिया, डॉ. आशीष मान, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. गौरव भारद्वाज, आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. कुलवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed