{"_id":"6843302289a91cd06c0d6f66","slug":"district-police-will-identify-drug-smugglers-and-attach-their-property-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138346-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नशा तस्करों को चिह्नित कर प्रॉपर्टी अटैच करेगी जिला पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नशा तस्करों को चिह्नित कर प्रॉपर्टी अटैच करेगी जिला पुलिस
Fri, 06 Jun 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को अपने कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक लेते एसपी अर्श वर्मा।
चरखी दादरी। मादक पदार्थ बेचने वालों पर जिला पुलिस अब कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके तहत नशीले पदार्थ बेचने वालों की पहचान की जाएगी। उसके बाद उनकी प्रॉपर्टी अटैच की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शुक्रवार को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसपी अर्श वर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। एसपी ने बैठक में थाना प्रभारियों से पूर्व में नशा बेचते पकड़े गए तस्करों की जानकारी ली। साथ ही उन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
अपराध समीक्षा की बैठक में सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक, चौकी व स्पेशल यूनिट प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने निर्देश दिए कि ईआरवी स्टाफ के कार्याें की समीक्षा करें और इसके तहत निरीक्षण किए जाएं। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों व मामलों का जल्द से जल्द निपटान करें।
महिला सुरक्षा पर चर्चा करते हुए एसपी ने चिह्नित हॉटस्पॉट पर मुस्तैद रहने और मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इन हॉटस्पॉट पर पूर्व में पुलिस विभाग की ओर से की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई। उन्होंने सभी प्रभारियों को रजिस्टर को मेंटेन रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
- गांवों और वार्डाें में दबंगों की होगी पहचान
अपराध मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपके अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांव व वार्डों में दबंग व्यक्तियों की पहचान करें और उन पर निगरानी रखें। अगर कोई दबंग व्यक्ति अन्य लोगों को दबाता या प्रताड़ित करता है तो तत्काल कार्रवाई की जाए।
- वांछितों की धर-पकड़ करें टीमें
एसपी ने कहा कि विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धर-पकड़ तेज की जाए और अदालत में विभिन्न मुकदमों की बेहतर ढंग से पैरवी की जाए। ताकि, अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी सूरत में सजा से बच न पाए।