{"_id":"62d58ca7bb44427abd72e30c","slug":"district-police-got-aggressive-in-operation-attack-arrested-14-accused-charkhidadri-news-hsr6370128117","type":"story","status":"publish","title_hn":"%ऑपरेशन आक्रमण% में जिला पुलिस हुई आक्रामक, 14 आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
%ऑपरेशन आक्रमण% में जिला पुलिस हुई आक्रामक, 14 आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने आक्रामक रुख अपनाते हुए गैरकानूनी कार्य करने वालों के खिलाफ सोमवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इसके तहत शाम तक विभिन्न थानों में 14 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से मादक पदार्थ, शराब और अवैध हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा सोमवार को पुलिस टीमों ने तीन जुआरियों को भी दबोचा है। अभियान के तहत दो अवैध हथियार, 69 बोतल शराब, 554 ग्राम गांजा और 3.80 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस का तर्क है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
जानिए...किस आरोपी की कहां से हुई गिरफ्तारी और क्या हुआ बरामद
1- शराब बिक्री: बाढडा थाना पुलिस टीम ने गांव मांढी पिरानु से शराब की 22 बोतलें बरामद की है। वहीं, सिटी थाना पुलिस ने रोहतक फाटक के समीप से समसपुर निवासी सुनील को शराब की 10 बोतलों के साथ दबोचा है। इसी प्रकार झोझू कलां थाना पुलिस टीम ने गांव बलाली से बलवंत नामक व्यक्ति से शराब की 13 बोतलें और इमलोटा चौकी पुलिस ने भागवी निवासी संजय से शराब की14 बोतलें बरामद की हैं। झोझूकलां थाना पुलिस ने पालड़ी निवासी श्रीभगवान से शराब की 10 बोतलें बरामद की हैं।
2- शस्त्र अधिनियम: सीआईए स्टाफ ने लाडावास मोड़ से काकड़ोली हुक्मी निवासी युवक सोनू को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर की पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया है। वहीं, स्पेशल स्टाफ ने महेंद्रगढ चुंगी से वाल्मीकि मोहल्ला निवासी नवीन उर्फ हिमांशु को देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
3- जुआ अधिनियम: बाढड़ा थाना पुलिस ने अटेला नया में मंदिर के पास जुआ खेलते हुए विनोद व बंटी को पकड़ा है। उनके पास से 680 रुपये बरामद हुए। वहीं, साइबर थाना टीम ने कबीर नगर में धर्मशाला चौक से आरोपी मोनू को सट्टा खाइवाली करते काबू किया है और उसके पास से 1140 रुपये बरामद हुए। बाढड़ा थाना पुलिस टीम ने उमरवास से सट्टा खाइवाली मनदीप को गिरफ्तार कर 610 रुपये बरामद किए।
4- मादक पदार्थ: स्पेशल स्टाफ ने कनीना टी-प्वाइंट पर दबिश देकर अमित नामक आरोपी को पकड़ा है। वहीं, अचीना ताल चौकी की टीम ने गांव सांवड़ से आरोपी हरिओ को 110 ग्राम गांजा समेत पकड़ा है। सिटी थाना पुलिस ने बस अड्डा के पीछे से ययाति नामक युवक को काबू कर उससे 3.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया। वहीं, झोझूकलां थाना पुलिस ने चिड़िया निवासी दीपक को गिरफ्तार कर उसके पास से 114 ग्राम गांजा बरामद किया है।