फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   District-level Wushu Championship kicks off; players display their prowess

Charkhi Dadri News: जिला स्तरीय वुशू चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Fri, 24 Jul 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
District-level Wushu Championship kicks off; players display their prowess
खिलाड़ियों को हौंसला बढ़ाते हुए डीईओ व अन्य अधिकारी।  - फोटो : 1
झोझू कलां। आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झोझू कलां के तत्वावधान में चैंपियन स्पोर्ट्स एकेडमी झोझू कलां में शुक्रवार को दो दिवसीय जिलास्तरीय वुशू चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एईओ प्रदीप सांगवान, एईईओ सुनील कुमार तथा समाजसेवी महादेव मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन और कोच अजय (एनआईएस) ने अतिथियों का मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वुशू जैसे मार्शल आर्ट बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और आत्मरक्षा की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल और चैंपियन स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक और खेल भावना का परिचय दिया, जिसकी दर्शकों और अतिथियों ने जमकर सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अशोक शर्मा, प्राचार्य प्रमेंद्र चितोड़िया, खेल शिक्षिका कमलेश देवी, कोच अजय (एनआईएस), विद्यालय का समस्त स्टाफ, खेल प्रेमी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed