फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   District lacrosse teams will showcase their talent

Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में खेल प्रतिभा दिखाएंगी जिले की लैक्रॉस टीमें

Mon, 09 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
District lacrosse teams will showcase their talent
द्वारका में आयोजित ट्रायल में चयन के बाद जिले की लैक्रॉस टीमें। 
चरखी दादरी। गांव द्वारका स्थित मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड में जिला लैक्रॉस एसोसिएशन की ओर से जिलास्तरीय टीम का चयन किया गया। इसमें अंडर-16 आयुवर्ग में एक पुरुष व एक महिला टीम का चयन किया गया। स्पर्धा में 40 लड़के और 31 लड़कियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन जिला सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि स्पर्धा की अध्यक्षता अरविंद श्योराण ने की। दोपहर को सभी प्रतिभागी मैदान में पहुंचे और यहां पर उनके दस्तावेज की जांच कर पंजीकरण किया गया। प्रक्रिया पूरी होने पर दोपहर 2 बजे ट्रायल शुरू किया गया। यह ट्रायल सायं चार बजे तक चला। इसमें सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

पहले ट्रायल लड़कियों की करवाई और इसमें उनकी योग्यता परखी। इसके बाद महिला टीम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 14 लड़कियों का चयन किया गया। बाद में पुरुष लैक्रॉस टीम का चयन किया गया और इसमें भी 14 लड़कों को चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने चयनित प्रतिभागियों को बधाई दी। अब ये दोनों टीमें 14 व 15 दिसंबर को हिसार में आयोजित होने वाली सब जूनियर राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगी। इस दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका सुनील जांगड़ा, नरेंद्र फोगाट, मोनू श्योराण, नवीन जाखड़, विकास धतरवाल आदि ने निभाई।

आर्म रेसलिंग के 65 किलोग्राम भारवर्ग में मुकुल बना विजेता

चरखी दादरी। बस स्टैंड के निकट स्थित फलेक्स फिटनेस जिम परिसर में प्रथम जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न भार वर्गों के तहत युवाओं ने अपने पंजे का दमखम दिखाया। 65 किलोग्राम वर्ग में मुकुल, विनीत व अजीत सांगवान क्रमश : प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।


इसी प्रकार, 65 से 75 किलोग्राम वर्ग में प्रिंस प्रथम, मुकुल द्वितीय व कृष तृतीय रहा। 75 किलोग्राम भार से ज्यादा वाले वर्ग में प्रिंस प्रथम, मुकुल दूसरे व रविंद्र और शेखर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान रहे। चैंपियन ऑफ चैंपियन प्रिंस को चुना गया। आयोजकों ने विजेताओं को प्रमाणपत्र व ट्राॅफी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed