फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Distressed by the dilapidated road, the shopkeepers expressed their anger by shouting slogans

जर्जर सड़क से परेशान दुकानदारों ने नारेबाजी कर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Distressed by the dilapidated road, the shopkeepers expressed their anger by shouting slogans
जर्जर सड़क को लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते दुकानदार । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पुरानी अनाज मंडी का रेलवे स्टेशन और रोहतक रोड से जुड़ाव करने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। करीब 100 मीटर की दूरी में 60 से अधिक गड्ढे बने हुए हैं, जिसके चलते वाहन चालक और स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। समस्या से त्रस्त लोगों ने रविवार को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी से निकलते ही वैश्य स्कूल चौक पर सड़क की हालत दयनीय बनी है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन गेट तक कदम कदम पर गड्ढे बने हुए हैं। खस्ताहाल सड़क के चलते 100 से अधिक दुकानदार परेशान हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से वे सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग कर रहे हैं, जो अब तक पूरी नहीं हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं, जिन्हें परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। इस मार्ग पर एक माह में दस से अधिक दुपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर घायल हो चुके हैं। दुकानदारों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए वो कई बार विभागीय अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। दुकानदारों ने विभाग पर लोगों की समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बारिश के बाद और विकट बने हालात
दुकानदार पवन, रोहित, भरत, शिवचरण, लक्ष्मीनारायण, विकास, नरेश, सुरेंद्र, धर्मेंद्र, सतीश, राजकुमार का कहना है कि मानसून की बारिश के बाद से ही सड़क के हालात बुरे बने हुए है। गत दिनों हुई बारिश के बाद रोड़ियां उखड़ने से गड्ढे और गहरे बन गए हैं। उनका कहना है कि विभाग की ओर से केवल आश्वासन दिया जाता है जबकि समाधान अब तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी के सामने रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवर लाइन ठीक करने के लिए सड़क उखाड़ी थी। इस सड़क को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
सोमबीर सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

   पुरानी अनाजमंडी से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क में बने गड्ढे ।

पुरानी अनाजमंडी से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क में बने गड्ढे ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed