फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Discussion on the preparations of Agrasen Jayanti celebrations

Charkhi Dadri News: अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियों पर किया मंथन

Thu, 21 Aug 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the preparations of Agrasen Jayanti celebrations
अग्रवाल वैश्य समाज की बैठक में आयोजन पर चर्चा करते पदाधिकारी। स्रोत: विज्ञप्ति
चरखी दादरी। अग्रवाल वैश्य समाज की बैठक वीरवार को प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता की मौजूदगी में आयोजित की गई। रेलवे रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश ऐरण व दादरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गणेश गोयल ने की। बैठक में भाद्रपद मास की अमावस्या पर भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व आरती वंदना आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

ऐरण ने बताया कि अग्रसेन धर्मशाला में स्थापित महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर 23 अगस्त को सायंकाल 5 बजकर 15 मिनट पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित, दीप प्रज्वलन कर आरती वंदना की जाएगी। उसी दौरान प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर नगर की अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि दादी रानी सती के प्रकट दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों व युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से शीनू मित्तल, अनुज गोयल, राहुल गर्ग, अर्पित गोयल, रजत गर्ग व कनिष्क मित्तल शामिल है। बैठक में विनोद जैन, संजय गर्ग, विनोद गर्ग, अनुज पांडवानिया और अनुराग गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed