{"_id":"6ac69b6d8049bf91070e3219","slug":"discounts-available-on-purchasing-new-vehicles-in-exchange-for-old-ones-under-the-parivartan-yojana-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-161336-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: परिवर्तन योजना के तहत पुराने वाहन बदलकर नए खरीदने पर मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: परिवर्तन योजना के तहत पुराने वाहन बदलकर नए खरीदने पर मिलेगी छूट
Thu, 08 Oct 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम कसने और पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जगह स्वच्छ वाहनों को बढ़ावा देने के लिए परिवर्तन योजना के तहत वाहन खरीदने पर वाहन मालिकों को छूट दी जाएगी।
उपायुक्त मनदीप कौर ने योजना को लेकर बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनसीआर क्षेत्र में चलने वाले पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों व बसों (बीएस-वन, बीएस-टू बीएस-थ्री और बीएस-फोर श्रेणी) को बदलकर उनकी जगह बीएस-सिक्स मानक वाले या इलेक्ट्रिक वाहन लगवाने के लिए यह योजना शुरू की है।
योजना के तहत वाहन मालिकों को कई तरह के प्रोत्साहन दिए जाएंगे, जिनमें मोटर वाहन कर में छूट, पंजीकरण शुल्क की पूरी माफी, नए वाहन के ऋण पर ब्याज में सब्सिडी, वाहन निर्माता कंपनी की ओर से न्यूनतम आठ प्रतिशत तक की छूट तथा पुराना वाहन कबाड़ में देने पर एकमुश्त आर्थिक सहायता या मासिक ईंधन वाउचर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुराने वाहन को अधिकृत स्क्रेपिंग केंद्र में जमा कराने पर ही यह लाभ मिलेगा। पूरी प्रक्रिया एक समर्पित डिजिटल पोर्टल परिवहन.जीओवी.आईएन के जरिये पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। योजना न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मददगार साबित होगी। संवाद