{"_id":"684093e7089d30e6a20e7814","slug":"digital-ultrasound-machine-arrived-from-panchkula-will-be-installed-in-the-mother-child-hospital-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138181-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पंचकूला से पहुंची डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन, मातृ-शिशु अस्पताल में होगी स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पंचकूला से पहुंची डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन, मातृ-शिशु अस्पताल में होगी स्थापित
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में सरकारी अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के लिए पंचकूला से डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन चरखी दादरी पहुंच चुकी है। इस मशीन के जिले में आने के बाद, जिला स्वास्थ्य विभाग अल्ट्रासाउंड सेवा को फिर से बहाल करने की तैयारी में जुट गया है। मातृ-शिशु अस्पताल में मशीन को स्थापित किया जाएगा, ताकि गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके।
गौरतलब है कि दादरी नागरिक अस्पताल में पिछले सात वर्षों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद पड़ी थी, जिसके कारण जिला स्वास्थ्य विभाग को गर्भवती महिलाओं के लिए निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों से समझौता करना पड़ रहा था। नागरिक अस्पताल से मिली पर्ची दिखाने पर महिलाओं से अल्ट्रासाउंड की फीस नहीं ली जाती थी और यह खर्च स्वास्थ्य विभाग द्वारा वहन किया जाता था। अब, इस लंबे समय से चल रही व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दादरी जिला को डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन प्रदान कर दी है, जिससे सरकारी अल्ट्रासाउंड सेवा को फिर से शुरू किया जाएगा और मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
दरअसल, मुख्यालय ने कई माह पहले दादरी को अल्ट्रासाउंड मशीन मुहैया कराने की हामीं भरी थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। 3 जून के चरखी दादरी माई सिटी संस्करण में अल्ट्रासाउंड मशीन मिलने में हो रही देरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। नई अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने में अब भी देर,विभाग का एक और दावा फेल...नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित होते ही मुख्यालय की ओर से 3 जून की शाम ही पंचकूला से अल्ट्रासाउंड मशीन दादरी शिफ्ट कर दी गई।
विज्ञापन
औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा विभाग
पंचकूला से मशीन को सील कर दादरी भेजा गया है। अब यहां जिला स्तरीय कमेटी की देखरेख में इसे डी-सील किया जाएगा। इसके बाद इसे मातृ-शिशु अस्पताल में स्थापित कर मरीजों को समर्पित किया जाएगा। सारी प्रक्रिया पूरी होने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा और इसके बाद करीब 7 साल बाद सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल हो पाएगी।
प्रतिदिन होते हैं 50 अल्ट्रासाउंड, रंगीन रिपोर्ट भी मिल सकेगी
जिले की बात करें तो नागरिक अस्पताल या मातृ-शिशु अस्पताल में प्रतिदिन करीब 50 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचते हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा रहती है। इसके मद्देनजर ही विभाग ने नागरिक की बजाय मातृ-शिशु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कराने का निर्णय लिया है। अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट डॉ. दीपिका ने बताया कि जो मशीन दादरी आई है, उससे रंगीन अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी तैयारी हो सकती है। अल्ट्रासाउंड होने के 30 मिनट के भीतर मरीज को रिपोर्ट दी जाएगी।
पुरुष मरीज भी करा सकेंगे अल्ट्रासाउंड
सात साल से नागरिक अस्पताल में पुरुष मरीजों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए रोहतक पीजीआई या भिवानी नागरिक अस्पताल रेफर किया जा रहा था। ज्यादातर भागदौड़ से बचने के लिए 600 से 1000 रुपये चुकाकर निजी केंद्रों पर ही अल्ट्रासाउंड करवा लेते थे। मशीन स्थापित होने के बाद पुरुष मरीज भी मातृ-शिशु अस्पताल में जाकर निशुल्क अल्ट्रासाउंड करवा सकेंगे।
पंचकूला से अल्ट्रासाउंड मशीन दादरी पहुंच चुकी है। इसे मातृ-शिशु अस्पताल में स्थापित किया जाएगा। प्रयास है कि एक सप्ताह के अंदर अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कर दी जाए। - डॉ. जितेंद्र सिंह, सीएमओ, चरखी दादरी