फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Diesel worth Rs. 17 lakhs is being burnt every month in patrolling, yet thieves are breaking the locks.

Charkhi Dadri News: हर माह गश्त में फुंक रहा 17 लाख का डीजल, फिर भी चोर चटका रहे ताले

Wed, 13 Sep 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 13 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Diesel worth Rs. 17 lakhs is being burnt every month in patrolling, yet thieves are breaking the locks.
झोझूकलां निवासी सूबेदार के घर चोरी के बाद फैला सामान। 
चरखी दादरी। पिछले दो माह से चोर जिला पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस चोरी समेत अन्य वारदात रोकने के लिए गश्त कर प्रतिदिन करीब 120 लीटर से ज्यादा प्रतिदिन डीजल फूंकती है। बावजूद इसके चोर ताले चटकाकर लोगों की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। एक माह की बात करे तो औसतन गश्त में करीब 17 लाख का डीजल फुंकता है।
विज्ञापन

दादरी जिले में पिछले दो माह से चोर गिरोह सक्रिय हैं। चोरों का सबसे अधिक प्रकोप झोझूकलां और बौंदकलां थाना क्षेत्र में है। इसके अलावा शहर में कुछ समय के अंतराल पर वाहन चोरी के साथ प्रतिष्ठानों में सेंधमारी के मामले भी सामने आ रहे हैं। पिछले दो माह की बात करें तो जिला में चोरी की 42 वारदात हुई हैं और इस समय अवधि में पुलिस ने 15 वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन

दरअसल, जिला पुलिस कप्तान नितिका गहलोत ने कुछ दिन पहले ही गश्त का शेड्यूल बदल दिया है। अब शहर में एक साथ करीब 20 पुलिस वाहन और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच पुलिस वाहन गश्त करते हैं। पुलिस के तीन वाहन ऐसे हैं जो शेड्यूल अनुसार पूरे जिले में गश्त करते हैं और ये टीमें जिस थाना क्षेत्र में पहुंचते हैं वहां की पुलिस टीमें भी दो वाहनों के साथ गश्त में शामिल हो जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं फुंकता है प्रतिदिन डीजल
जो तीन स्पेशल वाहन हैं उनमें से प्रत्येक प्रतिदिन 250 किलोमीटर की दूरी तय करता है। इस लिहाज से तीनों वाहन एक दिन में करीब 75 लीटर डीजल की खपत करते हैं। इनके अलावा संबंधित थाना क्षेत्र के दो वाहनों में भी आठ से दस लीटर डीजल लगता है। ऐसे में एक माह के अंदर गश्त पर 17 लाख से अधिक का डीजल फुंकने का अनुमान है।

ये है गश्त का नया पैटर्न
पहले जहां एक-एक पुलिस वाहन अलग-अलग रोड पर गश्त करता था तो अब इनका पैटर्न बदला गया है। अब शहर में एकसाथ करीब 20 पुलिस वाहनों से और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच पुलिस वाहनों से गश्त की जाती है। नई व्यवस्था हाल ही में लागू की गई है।


जिले में ये हुई हैं बड़ी चोरी
. जुलाई में सांवड़ निवासी जाटा देवी के घर से चोर 1.80 लाख की नकदी और गहने ले गए।
. वार्ड-17 निवासी महिला सविता के बंद घर को निशाना बनाकर चोर नकदी व गहने ले गए।
. सांजरवास स्थित बिजली निगम कार्यालय से चोर 1.20 लाख का सामान चोरी कर ले गए।
. अगस्त में गांधी नगर निवासी राजकुमार के घर से चोर दो लाख की नकदी और गहने चुरा ले गए।
. अगस्त में दातोली निवासी राजेंद्र के घर से चोरों ने 80 हजार रुपयों और नकदी पर हाथ साफ किया था।
. शहर निवासी पवन कुमार के घर से चोर 1.20 लाख की नकदी और गहने ले गए।
. झोझूकलां निवासी सूबेदार सुदेश के घर से चोर एक लाख की नकदी समेत 10 लाख के गहने ले गए।



- हाल ही में पुलिस ने सुलझाईं ये वारदातें
. चरखी स्थित बाबा ठाडेश्री मंदिर से दानपात्र चुराने के आरोपी चरखी निवासी सुनील को दो सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

. उण स्थित मंदिर के दानपात्र से नकदी चुराने के आरोपियों मिलन और याेगेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर 1350 रुपये बरामद किए।
. 21 अगस्त को पुलिस ने बौंदकला निवासी सचिन के घर चोरी करने के आरोपी बौंदकलां निवासी नवीन और शिवम को काबू किया।
. पुलिस ने अगस्त में तीन और सितंबर में दो वाहन चोरों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


चोरी की वारदातों को सुलझाने में पुलिस टीमें प्राथमिकता से जुटी हैं। जल्द ही इन वारदात को सुलझा दिया जाएगा। वहीं, अब गश्त का पैटर्न भी बदला गया है और थाना प्रभारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed