फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Devotees gathered on the foundation day of Shri Krishna Seva Dal.

Charkhi Dadri News: श्री कृष्ण सेवा दल के स्थापना दिवस पर उमड़े श्रद्धालु

Mon, 13 Apr 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 13 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered on the foundation day of Shri Krishna Seva Dal.
चरखी दादरी। दादरी के दिल्ली रोड बाईपास स्थित श्री कृष्ण सेवा दल की ओर से रविवार को 26वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सुनील सांगवान ने शिरकत की। वहीं दंडी स्वामी ब्रह्माश्रम के सान्निध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गोशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भजन कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे साधुओं व अन्य श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचे दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने गोशाला में गायों को सवामणी व हरा चारा भेंट किया। श्री कृष्ण सेवा दल के प्रधान शिव कुमार गर्ग ने बताया कि परिसर में पिछले लंबे समय से हर साल स्थापना समारोह का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से गोसेवक पहुंचते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में गौरी शंकर संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने मधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आयोजित भंडारे में शहर व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कपूरी धाम से पहुंचे महंत नोमीनाथ व श्री बाला वाला आश्रम के महंत सूरजनाथ ने लोगों से गऊओं की सेवा करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था पदाधिकारियों व शहरवासियों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed