फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   development work of 6 crore

Charkhi Dadri News: 6 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए एजेंसी को कार्यादेश जारी

Mon, 19 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 19 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
development work of 6 crore
जर्जर पड़ा हुडा सेक्टर को मेजबान चौक से जोड़ने वाला रोड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। नगर परिषद के अधिकारियों ने 6 करोड़ की विकास परियोजनाओं के कार्यादेश एजेंसी को जारी कर दिए हैं। एजेंसी अगले सप्ताह से विकास कार्य शुरू करेगी। इस धनराशि से शहर में गलियों व सड़कों समेत सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण होना है। साथ ही राहगीरों के बैठने के लिए सभी मुख्य सड़कों के किनारे विक्टोरियन बेंच भी लगाई जाएंगी।
नगर परिषद के अधिकारियों ने दादरी शहर में विकास की चरखी घुमाने की तैयारी अब कर ली है। इससे पहले दो चरणों में 7.15 करोड़ की निविदा आमंत्रित की गई थी। निविदा दो चरणों में आमंत्रित की गई थी। इसमें से पहले चरण में 3.16 करोड़ के करीब 16 काम और दूसरे चरण में 4 करोड़ के विकास कार्य थे। करीब 95 फीसदी विकास कार्याें की निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ गई है।
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद नगर परिषद अधिकारियों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए काम शुरू करने के लिए एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिए। खास बात यह है कि अगले सप्ताह से शहर में एजेंसी कार्य शुरू कर देगी। इसके बाद शहर की 90 हजार की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed