फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Despite strict measures, the trend of ticketless travel on Roadways buses continues unabated; 264 ticketless passengers were caught

Charkhi Dadri News: तमाम सख्ती के बावजूद रोडवेज बसों में नहीं थम रहा बगैर टिकट यात्रा का सिलसिला, 264 बेटिकट यात्री पकड़े

Thu, 11 Jun 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 11 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Despite strict measures, the trend of ticketless travel on Roadways buses continues unabated; 264 ticketless passengers were caught
रोडवेज बसों में यात्रियों की टिकट की जांच करती उड़नदस्ता टीम।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाने और यात्रियों को जागरूक करने के बावजूद रोडवेज बसों में बगैर टिकट यात्रा करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मई माह में जिले और अंतरराज्यीय रूटों पर संचालित बसों में की गई व्यापक जांच के दौरान 264 यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गए। इन यात्रियों पर नियमानुसार जुर्माना लगाते हुए विभाग ने कुल 79,200 रुपये की राशि वसूल की है।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग को राजस्व हानि से बचाने और यात्रियों में टिकट लेने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से गठित तीन उड़नदस्ता टीमों ने मई माह में विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न मार्गों पर संचालित कुल 1,159 बसों की औचक जांच की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के बिना टिकट यात्रा करते पाए जाने से यह स्पष्ट हुआ कि विभागीय सख्ती के बाद भी नियमों की अनदेखी जारी है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार महाप्रबंधक उड़नदस्ता टीम ने 454 बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान 104 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए जिनसे 31,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं बस फ्लाइंग नंबर-1 टीम ने 360 बसों की जांच कर 85 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा और उन पर 25,500 रुपये का जुर्माना लगाया। इसी प्रकार बस फ्लाइंग नंबर-2 टीम ने 345 बसों की चेकिंग के दौरान 75 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा, जिनसे 22 हजार 500 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट न लेने के बताए अलग-अलग कारण
चेकिंग के दौरान पकड़े गए यात्रियों ने टिकट न लेने के अलग-अलग कारण बताए। किसी ने नींद लग जाने की बात कही तो किसी ने मोबाइल फोन में व्यस्त होने अथवा जरूरी कॉल आने के चलते टिकट कटवाना भूलने का बहाना बनाया। हालांकि उड़नदस्ता टीमों ने किसी भी दलील को स्वीकार नहीं किया और सभी यात्रियों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला।
रोडवेज विभाग के निरीक्षक नवरतन शर्मा, संजय कुमार, ओमप्रकाश और सुरेंद्र ने कहा कि विभाग को वित्तीय नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

वर्सन :
विभाग की तीनों टीमें लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके बावजूद अनेक यात्री बगैर टिकट सफर कर रोडवेज को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। हरियाणा रोडवेज की सभी बसों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed