फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dengue: Nine new cases found, figure reached 172

डेंगू : नौ नए केस मिले, आंकड़ा पहुंचा 172

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dengue: Nine new cases found, figure reached 172
चरखी दादरी। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को डेंगू के 9 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 172 हो गई। पिछले साल की तुलना में यह आंकड़ा अधिक है। फिलहाल जिले में 50 डेंगू के मरीज उपचाराधीन हैं। इसकी पुष्टि डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 12 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। वहीं, पिछले दो दिनों में 25 नए केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि वीरवार को 9 लोगों की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि बुधवार तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 163 थी, जो वीरवार को नए केस मिलने के बाद बढ़कर 172 हो गई। डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि सैंपलिंग लगातार जारी है और विभाग की टीमें विभिन्न भवन व घरों में लारवा जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक डेंगू जांच के लि 476 सैंपल लिए जा चुके हैं, जबकि पिछले साल 28 अक्तूबर तक 156 सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि पिछले साल 28 अक्तूबर तक 93 लोग डेंगू संक्रमित मिले थे जबकि पिछले साल कुल 369 सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed