{"_id":"603d455e8ebc3ec899796dd2","slug":"demand-to-stop-digging-deep-in-mining-zone-charkhidadri-news-rtk5978740150","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनिंग जोन में गहरी खुदाई बंद करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनिंग जोन में गहरी खुदाई बंद करवाने की मांग
विज्ञापन
डीसी कार्यालय पहुंचे रामलवास के ग्रामीण।
- फोटो : CharkhiDadri
भू-जल दोहन के खिलाफ रामलवास के ग्रामीणों ने लगातार दूसरे दिन भी मोर्चा खोले रखा। ग्रामीण सोमवार को डीसी ऑफिस पहुंचे और समस्या संबंधी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने माइनिंग जोन में गहरी खुदाई बंद करवाने की मांग की है।
डीसी ऑफिस पहुंचे ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, कुलदीप, दिनेश, हवासिंह, सुरेश, उमेद सिंह, रमेश, पूर्ण, कर्ण सिंह, जगत सिंह, श्रीभगवान, अत्तर सिंह, घीसाराम, अंकुर, महावीर सिंह, राय सिंह, हेमंत यादव, बिजेंद्र, पवन और भोलू आदि ने बताया कि माइनिंग जोन में भू जल स्तर तक खुदाई की जा रही है। पत्थर निकालने के लिए काफी गहराई में ब्लास्ट किए जा रहे हैं, जिससे भूमिगत जल भी जहरीला हो रहा है। इसके कारण जमीन की उपजाऊ शक्ति कमजोर पड़ने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि भूमिगत जल का स्तर जहरीला होने से गांव में महामारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीण कई बार माइनिंग जोन में ठेकेदार से ऐसा न करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी नियमों को ताक पर रखकर काम जारी है।
रविवार को धरना दे बंद करवाया था काम
रामलवास के ग्रामीणों ने रविवार सुबह माइनिंग जोन में पहुंचकर काम बंद करवा दिया था और करीब चार घंटे तक धरना भी दिया था। ग्रामीणों को झोझूकलां एसएचओ दिलबाग सिंह ने आश्वस्त कर धरना खत्म करवाया था। सोमवार दोपहर तक कोई कार्रवाई न होती देख ग्रामीण एकत्र होकर डीसी ऑफिस पहुंचे गए। कैंप ऑफिस में उन्होंने डीसी राजेश जोगपाल से मुलाकात की और समस्या व मौके के हालात की जानकारी दी। डीसी ने समस्या सुनने के बाद समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन
- दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
डीसी से मिलने के बाद ग्रामीणों ने एलान करते हुए कहा कि अगर मंगलवार को होने वाली माइनिंग अधिकारियों की बैठक में कोई कार्रवाई करने की रूपरेखा तैयार नहीं की गई तो वो अपने स्तर पर आंदोलन शुरू कर देंगे। इसको लेकर ग्रामीण बुधवार से अनिश्चिकालीन धरना देंगे।