फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   delhi rewari train via charkhi dadri

Charkhi Dadri News: दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन अब वाया-चरखी दादरी और भिवानी होते हुए पहुंचेगी सातरोड

Wed, 07 May 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 07 May 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
delhi rewari train via charkhi dadri
सुबह 7:10 पर दिल्ली से चलकर दोपहर 12 बजे पहुंचेगी दादरी, शाम 4 बजे दादरी स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होगी ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दिल्ली से रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन का विस्तार वाया-चरखी दादरी, भिवानी होते हुए सातरोड (हिसार) तक किया जा रहा है। इससे चरखी दादरी से दिल्ली और गुरुग्राम महानगरों का जुड़ाव आसान होगा। यात्रियों को सीधे तौर पर इस रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
ट्रेन दिल्ली से सुबह 07:10 बजे चलेगी जबकि गुरुग्राम से सुबह 08:30 बजे, रेवाड़ी से सुबह 10ः15 बजे और चरखी दादरी दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। वापसी में चरखी दादरी से शाम 4 बजे चलेगी और रेवाड़ी से शाम 06:15 बजे रवाना होगी। वहीं, गुरुग्राम से शाम 07ः20 बजे रवाना होकर रात 9 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा व्यापार मंडल चरखी दादरी के जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बताया कि रेलवे परामर्श समिति के सदस्य अनुज शर्मा का भी इसमें विशेष सहयोग रहा है। इस सेवा से गुरुग्राम सर्विस करने वाले हजारों युवाओं, व्यापारी वर्ग व आमजन को गुरुग्राम व दिल्ली जाने के लिए कम खर्च में सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मीचंद गुप्ता, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल चरखी दादरी जिला अध्यक्ष हरिराम खुड़ानिया, कोषाध्यक्ष शिव कुमार, सचिव सुनील, वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के पूर्व प्रधान रविंद्र शिलगर, दादरी नगर व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानिया, जयभगवान मस्ताना, बजरंग फोगाट, संदीप फोगाट व अग्रवाल वैश्य समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रवि ने इसके लिए सांसद धर्मबीर सिंह, सांसद नवीन जिंदल व विधायक सुनील सांगवान का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed