{"_id":"65c8e748c1b4d613ee0be74d","slug":"delhi-march-police-still-alert-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113426-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दिल्ली कूच का जिले में हलचल नहीं, पुलिस फिर भी सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दिल्ली कूच का जिले में हलचल नहीं, पुलिस फिर भी सतर्क
विज्ञापन
चरखी दादरी। किसान संगठनों की ओर से दिल्ली कूच के आह्वान का जिले में ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। इसका कारण खापों का आगे न आना भी माना जा रहा है। कुछ किसान संगठनों ने रविवार को बैठक आयोजित कर दिल्ली कूच पर मंथन किया। संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि 12 फरवरी तक सरकार के पास हमारी मांगों और समझौते पर अमल करने का समय है। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो 13 फरवरी को ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच किया जाएगा। इधर, किसानों की तरफ से विशेष हलचल नहीं होने के बावजूद जिला पुलिस सतर्क है और जिले में नाकाबंदी बढ़ा दी गई है। एसपी पूजा वशिष्ठ ने खुफिया नेटवर्क को सक्रिय किया हुआ है, जबकि सोशल मीडिया पर निगरानी भी की जा रही है। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह चरखी दादरी में न तो धारा 144 लागू है और न ही इंटरनेट सुविधा पर पाबंदी लगाई गई है। जिले में स्थिति सामान्य है। जिला पुलिस कप्तान ने सोमवार को लोगों से जरूरत पड़ने पर ही सफर करने का आह्वान किया है।
दिल्ली कूच के लिए आज गांवों में मुनादी कराएंगे किसान संगठन
चरखी दादरी। किसान संगठनों ने लघु सचिवालय गेट के समीप रविवार को बैठक आयोजित की। इसमें किसान संगठनों की मांगों और दिल्ली कूच पर मंथन किया गया। एमएसपी गारंटी कानून मोर्चा के प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने कहा कि 12 फरवरी को किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार के प्रतिनिधि की वार्ता में सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो चरखी दादरी से किसान ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता रणबीर फौजी, राजेश बलकरा व ब्रह्मपाल बाढड़ा ने संयुक्त रूप से की और इसमें क्षेत्र किसानों ने भी भाग लिया। जगबीर घसोला ने कहा कि 12 फरवरी को गांवों में मुनादी करवाकर किसानों से दिल्ली कूच करने की अपील भी की जाएगी। बैठक में जिला महासचिव जगदेव सिंह कलकल, ट्रैक्टर यूनियन प्रधान राजेंद्र डागर, सुरेंद्र पहलवान, राजेंद्र घिकाड़ा, कृष्ण कुमार, पप्पू पंच, रामकिशन, सूबेदार शमशेर सिंह, दिलबाग सिंह, दिलीप सिंह, ईश्वर सिंह, संदीप, अमर सिंह, सुखबीर सिंह, खजान सिंह, राधेश्याम, दिलबाग, सुखबीर, जगदीश व ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एमएसपी के लिए 16 को मोरवाला टोल प्लाजा पर रोड जाम करेंगे किसान जनसंगठन
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और एसकेएस के आह्वान पर रविवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठनों के पदाधिकारियों ने खापों, विभिन्न किसान संगठनों, यूनियनों, मजदूरों, कमेरो व मौजिज व्यक्तियों से 16 फरवरी को मोरवाला टोल पर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता किसान सभा जिला प्रधान रणधीर कूंगड, सीआईटीयू जिला प्रधान कमलेश, सेवानिवृत कर्मी संगठन से सुरेंद्र मोठसरा, अन्नदाता किसान यूनियन प्रधान सुनील पहलवान, एसकेएस जिला सचिव मास्टर रामपाल ने संयुक्त रूप से की। मुख्य वक्ता सीआईटीयू के प्रदेश अध्यक्ष सुरेखा ने कहा कि बैठक में एकमत से निर्णय लिया गया कि 16 फरवरी को मोरवाला टोल पर सुबह नौ बजे एकत्रित होंगे। यहां जनसभा की जाएगी। इसी दिन दोपहर एक बजे तक टोल पर आवाजाही को बंद करवाते हुए मार्ग जाम किया जाएगा। इस दौरान एमएसपी की गांरटी कानून, किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 750 किसानों को शहीद का दर्जा देते हुए परिजनों को आर्थिक मदद, बिजली बिल 2022 को रद्द करवाना, अग्निपथ व अग्निवीर को बंद करवाना सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। बैठक में सुमेर धारणी, नरेंद्र, ओम नंबरदार, आंगनबाडी जिला प्रधान सुनीता, मिड डे मिल जिला प्रधान बबली, आशा वर्कर से उपदेश, बबली, भवन निर्माण कामगार यूनियन से रोशन व जयभगवान समेत सुरेश जेवली मौजूद रहे।