फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Decision not to vote for politicians who fail to solve problems

Charkhi Dadri News: समस्याओं के समाधान में विफल राजनेताओं को वोट न देने का फैसला

Mon, 01 Jul 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Decision not to vote for politicians who fail to solve problems
किसान भवन में बैठक के बाद मौजूद किसान व संगठन पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। क्षेत्रीय किसानों के मुद्दों और विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को किसान व मजदूर संगठनों ने किसान विश्राम गृह में बैठक कर राजनीतिक समीक्षा की। इसमें बिजली, सिंचाई और पीने के पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने में नाकाबिल रहे पूर्व जनप्रतिनिधियों, दलबदलू और बाहरी प्रत्याशियों को वोट न देने फैसला लिया गया।



किसान नेता जगबीर घसौला ने कहा कि क्षेत्र में राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव में बाहरी प्रत्याशी को जनता पर थोपने का काम करती हैं। ये नेता झूठे वादों के सपने दिखाकर जनता से वोट ठगने का काम करते आ रहे हैं। ऐसे नेताओं से जनता ऊब चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा ने बताया कि विकास के क्षेत्र में पिछड़ेपन को लेकर जनता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली से खासी नाराजगी है। अब जिले के 172 गांव के सरपंचों, जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति सदस्यों, सामाजिक संगठनों के बुद्धिजीवियों को एक बैनर के नीचे इकट्ठा करके 14 जुलाई को नई अनाज मंडी बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला अध्यक्ष अमरजीत, जिला महासचिव धर्मचंद तिवाला, जगदेव सिंह कलकल, प्रधान रणबीर, ट्रैक्टर यूनियन प्रधान राजेंद्र डागर, बिजेंद्र, रतन सिंह कलाली, भल्लेराम, कृष्ण, रामअवतार मकड़ानी, राजा, सुखबीर, राजेश, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed