{"_id":"68c07a289ea3a36bc00ad219","slug":"death-of-a-biker-in-a-vehicle-collision-case-registered-against-unknown-driver-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-144354-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
चरखी दादरी। एनएच 334-बी पर समसपुर गांव के समीप सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार समसपुर निवासी नरेंद्र उर्फ पप्पी (45) की माैत हो गई। दादरी सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, नरेंद्र सोमवार देर शाम बाइक पर सवार होकर दादरी से अपने गांव समसपुर लौट रहा था। जब वह एनएच 334-बी पर हाईवे 152डी पुल के पास पहुंचा, तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन नरेंद्र को रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और शव को दादरी नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
माता-पिता का हो चुका निधन
ग्रामीणों ने बताया कि नरेंद्र अविवाहित था और खेतीबाड़ी करता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने भाई के साथ रहता था। जांच अधिकारी एएसआई मनजीत ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई राज सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लेगी।