फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DC heard the complaints of 61 complainants

Charkhi Dadri News: 120 मिनट में डीसी ने सुनीं 61 फरियादियों की शिकायतें

Thu, 20 Jun 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 20 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
DC heard the complaints of 61 complainants
चरखीदादरी के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में महिला की समस्या सुनतीं डीसी मनदीप कौर। 
चरखी दादरी। डीसी मनदीप कौर ने बुधवार को लघु सचिवालय में समस्या समाधान शिविर लगाया। सुबह 9 से 11 बजे तक लगाए शिविर में उन्होंने 61 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग को समाधान के निर्देश दिए। कुछ शिकायतों का समाधान मौके पर ही करवा दिया।
विज्ञापन

समाधान शिविर में गांव समसपुर से एक महिला ने अपने परिवार के विवाद की समस्या रखी। डीसी ने मौके पर जिला बाल सरंक्षण अधिकारी को बुलाया और परिजनों की काउंसिलिंग करने के आदेश दिए। इस त्वरित कार्रवाई से महिला ने कहा कि डीसी ने पांच मिनट में हमारी समस्या का निदान कर दिया।
विज्ञापन

बौंदकलां के भोपाल सिंह ने गांव के जोहड़ की जमीन से अवैध कब्जे हटाने की समस्या रखी। डीसी ने डीडीपीओ और डीआरओ को जोहड़ की पैमाइश कराकर अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी व पंचायती जमीन पर अवैध कब्जों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। शहर के निवासी अशोक कुमार ने परिवार पहचान पत्र में शुद्धिकरण की समस्या रखी। डीसी ने रिकॉर्ड चेक करते हुए तुरंत समाधान के निर्देश दिए। दो पात्र बुजुर्ग लोगों के मौके पर ही पेंशन से संबंधित कागजात पूरे करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी मनदीप कौर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निवारण प्रशासन का प्राथमिक दायित्व है। समाधान शिविर में जमीन की तकसीम, अवैध कब्जे, परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जल आपूर्ति, पारिवारिक विवाद जैसी समस्याएं उनके समक्ष आईं। समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, एडीसी डॉ. जयेंद्र छिल्लर, सीईओ जिला परिषद प्रदीप कौशिक, सीटीएम आशीष सांगवान, एसडीएम नवीन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


समस्याओं का निवारण होते ही करें सूचित
डीसी मनदीप कौर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत को पूरी प्राथमिकता देते हुए उसका निवारण करें और उनके कार्यालय को सूचित करें। समाधान शिविरों में तत्काल हो रहे समाधान से आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। यही हमारा दायित्व है कि आमजन को तत्काल राहत प्रदान करें। इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई व कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।



बिजली और पानी की आपूर्ति में न रहे कमी
डीसी ने कहा कि अभी भीषण गर्मी का मौसम है और आगे बारिश का सीजन आने वाला है। गर्मी के मौसम में पेयजल और बिजली आपूर्ति में कोई भी कमी नहीं आनी चाहिए। बिजली के अघोषित कट न हो। उन्होंने कहा कि बारिश के आने से पहले जल निकासी नालों की सफाई कार्यों को भी तेजी से पूरा करें। सरकार ने इसके लिए 30 जून की समय सीमा तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed