फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DC gave instructions for better organization of National Women's Kabaddi Championship

डीसी ने दिए राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप के बेहतर आयोजन के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
DC gave instructions for better organization of National Women's Kabaddi Championship
कबड्डी स्पर्धा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते जिला उपायुक्त प्रदीप गोदारा। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर की पुरानी अनाज मंडी में होने वाली 68वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा के लिए जिला उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि आयोजन में प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान सभी प्रबंध तैयार रहने चाहिए। उपायुक्त ने नगर परिषद सचिव प्रशांत पाराशर को पुरानी मंडी में सफाई व्यवस्था बनाए रखने और फोगिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से आयोजन स्थल के आसपास सड़कें ठीक की जाएं और सफाई में कमी नहीं रहनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि खेल आयोजन के दौरान शौचालय की व्यवस्था मार्केटिंग बोर्ड, नगरपरिषद व जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाएगी। कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी को उपायुक्त ने पानी की निकासी करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर महिला अध्यापक इंचार्ज के तौर पर यहां नियुक्त की जाएं। उपायुक्त ने कहा कि एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह आयोजन में नोडल अधिकारी के तौर पर सरकारी विभागों के इंचार्ज रहेंगे। खेल प्रतियोगिता के दौरान फायर ब्रिगेड, स्टाफ सहित एंबुलेंस वाहन मंडी परिसर में मौजूद रहें। बैठक में कबड्डी एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेश फौगाट ने कहा कि दादरी में यह एक बड़ा खेल आयोजन है।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
बैठक के दौरान एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम देवदत्त, डॉ. सुनैना, जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल, कार्यकारी अभियंता सोमबीर दहिया, जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह, बिजेंद्र कोच, सुभाष जैन, वीरेंद्र फौगाट, वीरेंद्र सनसनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed