{"_id":"65544b78d30aa5b2540b8334","slug":"daughter-shot-with-six-bullets-father-absconded-with-accused-nephew-and-other-associates-after-shooting-son-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: दामाद को गोली मारने के बाद बेटी को मारी छह गोलियां, आरोपी भांजे व अन्य साथियों संग फरार हुआ पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: दामाद को गोली मारने के बाद बेटी को मारी छह गोलियां, आरोपी भांजे व अन्य साथियों संग फरार हुआ पिता
Wed, 15 Nov 2023 10:09 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:09 AM IST
सार
बौंदकलां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 25 वर्षीय युवक ने छह माह पहले ही एक गांव निवासी युवती से मई में प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि उनके विवाह से लड़की के परिजन खफा था। दोनों लड़के के गांव में ही रह रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चरखी दादरी में बेटी के प्रेम विवाह करने से खफा एक पिता ने भांजे और अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले दामाद के कंधे में गोली मारी और फिर बेटी को गोलियों से छलनी कर दिया। दोनों ने छह माह पहले ही प्रेम विवाह किया था और वो अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। बौंदकलां थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी पिता अपने भांजे और अन्य साथियों के साथ फरार है।
विज्ञापन
बौंदकलां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 25 वर्षीय युवक ने छह माह पहले ही एक गांव निवासी युवती से मई में प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि उनके विवाह से लड़की के परिजन खफा था। दोनों लड़के के गांव में ही रह रहे थे। मंगलवार शाम युवती का पिता अपने भांजे और अन्य साथियों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा। उसने बेटी को जबरन ले जाने का प्रयास किया तो युवक ने इसका विरोध किया। इसके चलते युवक के कंधे पर गोली मारी गई।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आरोपी अपनी बेटी को भी साथ ले गया। उसी दौरान पुलिस टीम अलर्ट हो गई और आरोपी ने अपने गांव के समीप ही बेटी को पांच-छह गोली मार दी। उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जा गया। वहीं, वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। इस मामले में बौंदकलां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जांच अधिकारी को थाने से बयान दर्ज करने के लिए रोहतक पीजीआई भेजा जा चुका है। दूसरी ओर पुलिस की अन्य टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन