फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DAP fertilizer shortage, farmers' organizations demonstrated

डीएपी खाद की किल्लत, किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
DAP fertilizer shortage, farmers' organizations demonstrated
पुरानी अनाज मंडी में बिक्री केंद्र के बाहर लगी किसानों की लंबी लाइन - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। डीएपी खाद की किल्लत को लेकर किसान नेताओं ने पुरानी अनाज मंडी स्थित बिक्री केंद्र के बाहर बुधवार को प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी व कटार सिंह ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष जगबीर घसोला ने कहा कि रबी की फसलों की बिजाई का समय है, लेकिन सरकार किसानों को समय पर न तो खाद मुहैया करवा पा रही है और न ही बाजरा की सरकारी खरीद की जा रही है। खाद के लिए किसानों को दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों को दिनभर लंबी लाइनों खड़ा होने के बावजूद शाम तक खाद का एक बैग भी नसीब नहीं हो पाता। 80 साल के बुजुर्ग और महिलाओं को खाद के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। सरकार बार-बार किसान हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन एक भी वादे पर कभी खरी नहीं उतरती। भाकियू प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी ने कहा कि सरकार को भावांतर योजना के तहत बाजरा बिक्री पर 600 रुपये प्रति क्विंटल जल्दी ही किसानों के बैंक खातों में भेजने चाहिए। इस अवसर पर रविंद्र कुमार, कटार सिंह, जिला महासचिव धर्मचंद, राहुल नेहरा, वंश, वेदपाल, पूर्व सरपंच चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed