फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DAP fertilizer distributed in the police station in Badhra

बाढड़ा में पुलिस थाने में बांटी डीएपी खाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
DAP fertilizer distributed in the police station in Badhra
कस्बे के दादरी रोड पर रोष प्रकट करते किसान। - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। क्षेत्र में शुक्रवार को डीएपी खाद से भरे दो ट्रक पहुंचे, लेकिन किसानों की अनियंत्रित भीड़ को देखते हए संबंधित अधिकारियों को पुलिस थाना में खाद बंटवाना पड़ा। इस पर किसानों ने रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

दादरी रोड पर पीएनबी बैंक के समीप स्थित खाद-बीज वितरण केंद्र पर सुबह ही किसानों की भारी भीड़ पहुंच गई। सुबह पांच बजे ही किसान लाइन में लगने शुरू हो गए थे। किसानों को दोपहर 12 बजे तक डीएपी नहीं मिलने पर धैर्य जवाब दे गया। किसानों ने नेशनल हाईवे दादरी-पिलानी मार्ग पर खड़ेे होकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद वरिष्ठ कृषि अधिकारी डॉ. चंद्रभान श्योराण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। दोपहर एक बजे खाद की बिक्री शरू हुई तो अव्यवस्था का माहौल बन गया। हंगामा होने से खाद का वितरण नहीं हो सका। मामले को बढ़ता देख पुलिस खाद से भरे दोनों ट्रकों को पुलिस स्टेशन ले गई। पुरुष व महिला किसानों की अलग- अलग लाइनें लगवा कर खाद वितरण करवाया गया। एक हजार बैग ही वितरित किए गए।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी चंद्रभान ने कहा कि शुक्रवार को एक हजार बैग बांटे गए है। किसान देवीलाल, अनिल, दीपक,राजेश, नंदलाल, धर्मेंद्र, सदीप और प्रदीप ने बताया कि सुबह पांच बजे डीएपी खाद के लिए लाइनं में लगे थे। पर्याप्त मात्रा में किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed