फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dancing international female wrestler Babita Phogat

Charkhi Dadri News: ढोल की थाप पर थिरकीं अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फौगाट

Wed, 13 Mar 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 13 Mar 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Dancing international female wrestler Babita Phogat
चरखी दादरी। नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने परशुराम चौक पर रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। जश्न के दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान एवं भाजपा नेत्री बबीता फौगाट ढोल की थाप पर जमकर थिरकीं। नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

सैनी के सीएम पद की शपथ लेते ही शहर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। भाजपा पदाधिकारियों ने परशुराम चौक पर पहुंचे लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान बबीता ने कहा कि सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश के विकास कार्यों में और तेजी आएगी। इस अवसर अजय सैनी, नितेश बंसल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



नायब सैनी के सीएम बनने पर भाजपा पदाधिकारियों ने मनाई खुशी

चरखी दादरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनाने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। पार्टी हाईकमान का आभार जताया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग और उनकी भावनाओं के अनुरूप पार्टी हाईकमान ने जेजेपी से गठबंधन को तोड़ कर जनता की भावनाओं के अनुरूप फैसला लिया है। भाजपा हरियाणा में सभी दस सीटों पर मजबूत स्थिति में है। इसी कारण भाजपा ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला अध्यक्ष डॉ. कलकल ने कहा कि नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मुख्यमंत्री मनोहरलाल की तरह ही बहुत ही ईमानदार व्यक्ति हैं। वे जनता की भावनाओं के अनुरूप उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए वे जनता की भलाई के लिए काम करेंगे।


इस अवसर पर जिला महामंत्री राष्ट्रदीप, रवि गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, बलवान सांगवान, बबीता फौगाट, संजीव मड़िया, नवीन सैनी, वितिन सांगवान, नितेश ऐरण, विनोद गुप्ता, मनवीर सिंह, संजय बंसल, केदारनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed