फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri's Naveen assured of medal in World Boxing Cup

Charkhi Dadri News: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में दादरी के नवीन ने पदक किया पक्का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dadri's Naveen assured of medal in World Boxing Cup
पंच लगाते हुए बॉक्सर नवीन झाझडि़या।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चल रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में दादरी जिले के गांव घिकाड़ा निवासी बॉक्सर नवीन झाझडि़या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पदक पक्का कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नवीन ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए 5-0 के अंतर से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाई। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों व खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव घिकाड़ा निवासी बॉक्सर नवीन सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत हैं। वे पिछले काफी समय से बॉक्सिंग कर रहे हैं। बॉक्सर नवीन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई मुकाबलों में अपने जज्बे, मेहनत और दमदार मुक्केबाजी से पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को उन्होंने ग्रेटर नोएडा में चल रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में कजाखस्तान के बॉक्सर को 5-0 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उनका सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को होगा। गांव घिकाड़ा निवासी बॉक्सर नवीन ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा और मेहनत किसी पद या परिस्थिति की मोहताज नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed