फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri to get overload-free electricity before summer; 7 new power substations to be ready in the district by April

Charkhi Dadri News: गर्मी से पहले दादरी को मिलेगी ओवरलोड-मुक्त बिजली, जिले में अप्रैल तक तैयार होंगे 7 नए पावर सब स्टेशन

Mon, 01 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dadri to get overload-free electricity before summer; 7 new power substations to be ready in the district by April
चरखी दादरी। जिलेवासियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। आने वाले गर्मी सीजन में बिजली ओवरलोड की समस्या अब परेशान नहीं करेगी। दादरी शहर अगले 40 दिनों में बिजली आपूर्ति के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो जाएगा। शहर में बन रहा नया 33 केवीए पावर सब स्टेशन 15 जनवरी तक तैयार हो जाएगा। वर्तमान में जिले में हर महीने लगभग 8 करोड़ 60 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है तथा 1 लाख 70 हजार उपभोक्ता बिजली सेवाओं से जुड़े हैं। गर्मियों से पहले ही जिले में कुल 7 नए पावर सब स्टेशन चालू कर दिए जाएंगे, जिससे बिजली आपूर्ति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


वर्तमान सब स्टेशन ओवरलोड, गर्मियों से पहले मिलेगी राहत

इस समय जिले के अधिकांश पावर सब स्टेशन ओवरलोड चल रहे हैं, जिसके कारण फॉल्ट और बिजली कटौती की घटनाएं बढ़ गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक अप्रैल तक दादरी सिटी समेत बाढड़ा, अटेला, झोझू कलां, गोठड़ा, रानीला और मानकावास क्षेत्र में नए या क्षमता-वर्धित पावर सब स्टेशन कार्यरत हो जाएंगे। गांव गोकुल में नया सब स्टेशन पहले ही तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन


कृषि क्षेत्रों में बढ़ेगी बिजली क्षमता

बाढड़ा और झोझू कलां जैसे क्षेत्रों में कृषि कार्यों के लिए बिजली की मांग अधिक रहती है। यहां नलकूपों की संख्या ज्यादा होने के कारण ओवरलोड की समस्या बनी रहती है। इसे देखते हुए बाढड़ा में क्षमता बढ़ाई जा रही है, जबकि अटेला और झोझू कलां में 33 केवीए क्षमता वाले नए पावर सब स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। इससे लगभग 15 गांवों को सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य गांवों में भी हो रहा निर्माण कार्य

रानीला और गोठड़ा गांव में भी 33 केवीए पावर सब स्टेशन का निर्माण तेजी से चल रहा है, जो क्रमश: मार्च और अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। इन सब स्टेशनों के शुरू होने से जिले के दो बड़े खंडों में ओवरलोड की स्थिति खत्म हो जाएगी। वहीं बौंद कलां क्षेत्र में पहले से ही सांजरवास स्थित डिविजन स्तरीय स्टेशन के कारण बिजली आपूर्ति सामान्य है, क्योंकि क्षेत्र में ट्यूबवेल कम हैं।

अप्रैल तक ओवरलोड से पूरी तरह मिलेगी मुक्ति

जिला बिजली विभाग का दावा है कि अप्रैल तक सभी सात पावर सब स्टेशन चालू हो जाएंगे, जिससे गर्मी के मौसम में निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।


वर्जन
अगामी गर्मी सीजन में जिले में ओवरलोड की समस्या खत्म हो जाएगी। सात पावर सब स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे और बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार होगा। दादरी शहर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनने की ओर है।-गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed